Drishyam 2 Advance Booking: फिल्म दृश्यम 2 की हुई जबरदस्त एडवांस बुकिंग,ओपनिंग डे पर कर सकती है बंपर कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Nov 2022 8:26 AM
क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2 आज रिलीज हो रही है. अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्सक काफी उत्साहित है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
Drishyam 2 Advance Booking/ Drishyam 2 box office prediction: विजय सलगांवकर एक बार फिर से अपने परिवार के लिए सबसे लड़ने के लिए वापस आ रहा है. जी हां, अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू की दृश्यम का सीक्वल दृश्यम 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. इसका पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा था. चलिए आपको बताते है पहले दिन मूवी कितना कमा सकती है और एडवांस बुकिंग का क्या हाल है.
Drishyam 2 Advance Booking
क्राइम थ्रिलर दृश्यम 2 में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे. अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित फिल्म में इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर भी है. दृश्यम 2′ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार दोपहर एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अबतक मूवी के 1.25 लाख टिकट बिक गए है.
Drishyam 2 Box Office prediction
साल 2015 में आई दृश्यम इसी नाम की मलयालम थ्रिलर फिल्म की रीमेक है. सात साल बाद इसका दूसरा पार्ट रिलीज हो रहा है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो, ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी के अनुसार फिल्म ओपनिंग डे पर करीब 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है. वहीं, ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा की मानें तो, ओपनिंग 12 करोड़ रुपये तक भी जा सकती है.
Also Read: काजोल की बेटी न्यासा का लुक इतना कैसे बदल गया? एक्ट्रेस ने बताया ये ब्यूटी सीक्रेट
कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के अपकमिंग एपिसोड में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन नजर आएंगे. ये सारे स्टार फिल्म ‘दृश्यम 2’ को प्रमोट करने शो पर आ रहे है. इस दौरान कपिल, तब्बू से फ्लर्ट करते हुए कहते है, तब्बू मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं. आपकी आंखें बहुत नशीली हैं. आपकी आंखों में देखकर बंदा ड्रंक एंड ड्राइव के केस में अंदर हो सकता है. इसपर अजय कॉमेडी किंग से कहते है, और मेरी आंखों में गन्ने का जूस भरा हुआ है. ये सुनकर सब कोई हंसने लगते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










