ePaper

Diwali 2023: दिवाली पर मिठाई बांटने का क्या है महत्व, जानिए कारण

Updated at : 12 Nov 2023 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2023: दिवाली पर मिठाई बांटने का क्या है महत्व, जानिए कारण

दीपावली, भारत में उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार है. यह त्योहार खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है, और मिठाई इस खास मौके पर बांटी जाती है. क्या आप जानते हैं कि दिवाली के दिन मिठाईयां क्यों बांटी जाती है. इसके पीछे क्या कारण है.

विज्ञापन
undefined

दीपावली का त्योहार

दीपावली का त्योहार लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन लोग दीये से घर को रौशन करते हैं. इसके साथ ही पटाखें भी जलाते हैं. इस खास मौके पर हर घर में उत्साह और खुशी की भावना बनी रहती है. इस दिन लोग भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा करते हैं ताकि घर की खुशहाली बनी रहे.

undefined

दिवाली पर मिठाईयां बांटना

दिवाली के दिन लोग मिठाईयां भी बांटते हैं. मिठाई बांटना एक प्रकार से समृद्धि, सौभाग्य, और प्यार का प्रतीक है. इसे बांटने के पीछे एक विशेष सोच होती है जो खुशियों और समृद्धि को अद्वितीय बनाए रखने की कोशिश करती है. इसके साथ ही हर मिठाई कुछ ना कुछ बयां करती है. आइए जानते हैं कि मिठाईयां बांटने के पीछे की क्या कहानी है.

undefined

रसगुल्ला की तरह निचोड़ ना लें

दिवाली पर लोग रसगुल्ला बांटते हैं. यह मिठाई दर्शाता है कि आपके जीवन में कई मुश्किलें हैं लेकिन आपको कोई फर्क नहीं पड़ता हैं कि जीवन कितना भी निचोड़ लें. आप अपना असली रूप बनाएं रखते हैं और जीवन में आगे बढ़ते हैं.

Also Read: Diwali 2023 Gift Ideas: दिवाली में अपने प्रियजनों को 2000 तक के बजट में दें खास तोहफे, यहां से ले आइडिया

undefined

काजू कतली सबकी पसंद

काजू कतली सबकी पसंदीदा मिठाई होती है. लोग बड़े चाव से खाते हैं. लेकिन अपने आपको ऐसा बनाएं कि हर कोई आपको हल्के में ना लें.

undefined

बेसन के लड्डू में एकता

बेसन के लड्डू, चावल के लड्डू और बादाम के लड्डू भी दीपावली में बनाए जाते हैं और इन्हें बांटने का परंपरागत सिद्धांत होता है. यह मिठाई समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्रतीक होती है. साथ ही यह परिवार में एकता को बनाएं रखता है.

undefined

बूंद-बूंद से लड्डू

बूंदी, बूंदी के लड्डू भी दिवाली के दिन बांटा जाता है. कहते हैं कि बूंद-बूंद से लड्डू बनात है ठीक उसी तरह जीवन में छोटे-छोटे प्रयास से सब कुछ हासिल होता है, तो ऐसे ही प्रयास करते रहें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है.

Also Read: Diwali 2023: दिवाली पर भूलकर भी इस दिशा में न जलाएं दीया, वर्ना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

undefined

गुलाब जामुन की तरह नम्र

गुलाब जामुन, दीपावली के त्योहार में एक प्रमुख और पसंदीदा मिठाई है. इसमें खोया और चाशनी से बनी गुलाब रंग की मिठाई होती हैं. यह मिठाई दीपावली के मौके पर बांटने पर समृद्धि और खुशियों का संकेत है. साथ ही गुलाब जामुन की तरह अपने जीवन में नम्रता बनाएं रखें.

undefined

सोनपापड़ी की मेहनत

सोनपापड़ी भी दीपावली के मौके पर बनाई जाती है और इसे बांटने से भविष्य में समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है. सोनपापड़ी की भी खासियत है कि इसे हर कोई पसंद नहीं करता है लेकिन बनाने वाले ने कभी हिम्मत नहीं हारी. ठीक इसी तरह जीवन में आपको हर कोई पसंद नहीं कर सकता है तो बस प्रयास करते रहिए.

undefined

जलेबी की उलझन

जलेबी, अपने स्वाद के लिए मशहूर है और इसे दीपावली के मौके पर बांटना एक परंपरागत रीति है. जलेबी के तरह आपके जीवन में कई उलझन होती है लेकिन आप जलेबी के तरह सरल और रसीले बने रहें.

undefined

रसमलाई की मिठास

रसमलाई एक ऐसी मिठाई है, जो लोग बड़े प्यार से खाते हैं. आप भी अपने जीवन में रसमलाई की तरह घुल मिलकर रहे और लोगों के बीच मिठास फैलाते रहे.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola