Diwali 2023: दिवाली पर भूलकर भी इस दिशा में न जलाएं दीया, वर्ना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Updated:
विज्ञापन

इस साल दिवाली 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी. दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. इस दिन दीया की रोशनी से पूरे घर को रोशन करने का विधान है, लेकिन दीया जलाने से जुड़े भी कई नियम है. अगर दीया सही दिशा में नहीं जलाई गई तो मां लक्ष्मी रूठ जाती है. आइये जानते हैं कैसे और किस दिशा में दीया जलाएं.

विज्ञापन
undefined
दीपों का पर्व

दीपों का पर्व दीपावली या दिवाली, हिन्दू धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इस त्योहार में घरों को दीपों और रंगों से सजाया जाता है. इस दिन दीया की रोशनी से पूरे घर को रोशन करने का विधान है, इसलिए इस पर्व को अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना गया है. लेकिन दीया जलाने से जुड़े भी कई नियम है. दीया किस दिशा में और कैसे जलाया जाता है इसका भी खास महत्व है.

विज्ञापन
undefined
दीया रखने का नियम

कहा जाता है कि अगर दीया सही दिशा में ना जलाई गई तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं, तो आइये जानते हैं कि दीया जलाते समय कौन सी बातों को ध्यान में रखना चाहिए और कौन सी नहीं.

undefined
ईशान कोण में रखें दीया

दिवाली पर घर की उत्तर पूर्व दिशा या ईशान कोण में दीया जलाना सबसे शुभ माना गया है. बता दें कि उत्तर-पूर्व दिशा को ही ईशान कोण कहा जाता है. घर की यह दिशा सबसे पवित्र मानी जाती है और यहां ईश्वर का वास माना जाता है.

undefined
इस दिशा में न जलाएं दीया

दिवाली पर दक्षिण दिशा में दीया भूलकर भी नहीं जलाना चाहिए, क्योंकि इस दिशा को यमराज की दिशा मानते हैं. इस दिशा में दीया जलाना अशुभ होता है.

undefined
घर के मंदिर में जलाएं दीया

दीपावली पर घर के मंदिर में दीया जलाना शुभ माना जाता है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मां लक्ष्मी रूठ भी सकती हैं.

Also Read: दीपावली की सफाई में ऐसे चमकाएं पीतल और तांबे के बर्तन
undefined
तुलसी के पौधे के पास दीया रखें

कहा जाता है कि दीपावली के दिन तुलसी के पौधे के पास दीया रखना भी शुभ होता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है.

undefined
रसोई के अंदर दीया रखें

घर के रसोई के अंदर दीया रखने को भी शुभ माना गया है. ऐसा करने से मां अन्नापूर्णा का आशीर्वाद मिलता है. महालक्ष्मी को खुश करने के लिए घर की तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर दीया जलाना शुभ होता है. इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है.

undefined
मोमबत्ती या लाइट वाले दीया

दिवाली पर कई लोग मोमबत्ती या लाइट वाले दीया जलाते हैं लेकिन तेल या घी से जले दीये ही शुभ माना जाता है.

Also Read: Dhanteras 2023: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये एक चीज, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola