Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी का हुआ था अवतरण, शास्त्रों में है इसका व्यापक महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Nov 2023 5:44 PM
Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के द्वारा आयुर्वेद के पिता भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे, इसलिए धनतेरस के रूप में भगवान धनवंतरी का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है. आयुर्वेद भगवान धनवंतरी की ही देन है. वहीं, भौतिक जीवन में भी धनतेरस का विशेष महत्व है.
Dhanteras 2023: शुक्रवार 10 नवंबर से धनतेरस के साथ पंच दिवसीय दीप महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है. धनतेरस और दीपावली की खरीदारी लेकर बाजार में चहल-पहल देखी जा रही है. शास्त्रों में धनतेरस का व्यापक महत्व है. धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के द्वारा आयुर्वेद के पिता भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे, इसलिए धनतेरस के रूप में भगवान धनवंतरी का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है. आयुर्वेद भगवान धनवंतरी की ही देन है. वहीं, भौतिक जीवन में भी धनतेरस का विशेष महत्व है. इस दिन श्रद्धालु अपने सामर्थ्य अनुसार बरतन, धातू, सोना-चांदी एवं हीरे के आभूषण,लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, झाडू, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बाइक व अन्य प्रकार के वाहन व वस्तुओं की खरीदारी करते हैं. इस बार धनतेरस शुक्रवार को है, इसलिए इस दिन सफेद और लाल रंग से युक्त वस्तुओं की खरीदारी करना सबसे बेहतर होगा. मान्यता है कि इस दिन घर में उपयोग आने वाले आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने से जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.
शनिवार को छोटी दीपावली और हनुमंत जयंती
11 नवंबर, शनिवार को छोटी दीपावली यानी यम दिवाली और बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान हनुमंत की जयंती मनायी जाएगी. शास्त्रों के अनुसार, भगवान हनुमान का प्राकट्य इसी दिन हुआ था, इसलिए इस दिन भक्त हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा-आराधना और भजन-कीर्तन करेंगे.
12 नवंबर, रविवार को मनायी जाएगी दीपावली
12 नवंबर, रविवार को दीपोत्सव का त्योहार दीपावली मनाया जाएगा. उदया तिथि में चतुर्दशी है. दोपहर 2.30 बजे के बाद अगले दिन संध्या करीब 3.00 बजे तक अमावस्या है. दीपावली सायं काल में मनायी जाती है. अनिवार्यता यह है कि अमावस्या तिथि होना चाहिए और रविवार को सायंकाल में अमावस्या तिथि है, इसलिए रविवार को ही दीपोत्सव का त्योहार दीपावली मनाया जाएगा. इस दिन लोग अपने घरों, घर के अंदर के मंदिर, द्वार, दरवाजा समेत पूरे आवासीय परिसर को रंग-बिरंगे रौशनियों, फूलों, दीपों एवं लड़ियों से सजाते हैं. सायंकाल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा-उपासना और आवाहन करते हैं, ताकि लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन-धान्य, सुख-समृद्धि बनी रहे और भगवान गणेश की कृपा से सद्बुद्धि बनी रहे.
13 नवंबर, सोमवार को सोमवती अमावस्या
13, नवंबर, सोमवार को सोमवती अमावस्या का योग बन रहा है. धर्म के क्षेत्र में सोमवती अमावस्या का बहुत महत्व है. इस दिन धर्मानुरागी और श्रद्धालु गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. पीपल और बरगद के वृद्ध की पूजा करते हैं. भगवान श्रीनारायण की पूजा-आराधना करते हैं. महिलाएं सतित्व और सौभाग्य के लिए इस दिन व्रत रखती हैं.
14 नवंबर, मंगलवार को अन्नकुट और गोवर्धन पूजा
14 नवंबर को श्रद्धालु महिलाएं गोवर्धन पूजा और अन्नकुट का त्योहार मनाएंगी. इस दिन श्रद्धालु व धर्मानुरागी गौशालाओं में जाकर गौ-पूजा और गौ-सेवा करेंगे.
15 नवंबर, बुधवार को मनेगा भैयादूज
15 नवंबर, बुधवार को कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि है. इस दिन भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का त्योहार भैया-दूज मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाइयों का हाथ पूजकर और माथे पर तिलक लगाकर भाई की लंबी आयु और सुख-समृद्धि से भरे जीवन के लिए कामना करती हैं. भाइयों को अपने हाथों से तरह-तरह के पकवान बनाकर खिलाती हैं. भाई भी बहनों का सामर्थ्य अनुसार उपहार देते हैं और रक्षा का वचन देते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










