Live Updates

Dhanteras 2021 Date, Puja Timings: ये है धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें इस दिन क्या खरीदना होगा शुभ

Updated at : 01 Nov 2021 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Date, Puja Timings: ये है धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें इस दिन क्या खरीदना होगा शुभ

Dhanteras 2021 Date, Puja Timings, Muhurat: इस दिन मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर, धन्वंतरि जी और मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है. इस दिन सोने-चांदी और घर के लिए बर्तन खरीदने की भी परंपरा है. जानिए पूजा की विधि, अभिजीत मुहूर्त और पूजन शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

16 क्रियाओं में करें पूजा (Dhanteras 2021 Puja Samagri list)

पूजा करते समय पंचदेव यानी भगवान सूर्य, भगवान गणेश, माता दुर्गा, भगवान शिव और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की षोडशोपचार की पूजा करें यानी 16 क्रियाओं से पूजा करें. पूजा के अंत में सांगता सिद्धि के लिए दक्षिणा जरूर चढ़ाएं.

धनतेरस की पूजा विधि (Dhanteras 2021 Puja Vidhi)

धनतेरस का प्रदोष काल दो नवंबर 2021 शाम 05:35 से 08:11 तक है. वहीं, वृषभ काल शाम 06:18 से शाम 08:14 तक है. पूजा विधि की बात करें तो धनतेरस के दिन सबसे पहले सुबह उठकर नित्यक्रिया से निवृत्त होकर धनतेरस पूजा की तैयारी शुरू करें. पूजा की तैयारी करने के बाद घर के ईशान कोण में धन्वंतरी भगवान की पूजा करें. पूजा करते समय अपने मुंह को हमेशा ईशान, पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखें.

धनतेरस पर क्या खरीदें?

इस दिन नई चीजें जैसे सोना, चांदी, पीतल खरीदना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन धनिया और झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है.

धनतेरस पूजन के लिए शुभ समय

धनतेरस पूजन: शाम 5:25 से 6.00 बजे तक

प्रदोष काल में धनवंतरी पूजन : शाम 5.38 से 8.14 तक

खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11.11 बजे से 11.56 बजे तक

अमृत मुहूर्त: दोपहर 11.33 बजे से 12.56 बजे तक

शुभ योग: दोपहर 2.20 बजे से 3.43 बजे तक

वृष लग्न: शाम 6.18 बजे से रात 8.14 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola