महिला सीट आरक्षित होने के बाद धनबाद में किसी की पत्नी तो किसी की बहू मेयर चुनाव लड़ने की तैयारी में
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Nov 2022 10:33 AM
नगर निगम का चुनाव संभवत: दिसंबर में होगा. झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मेयर सीट के लिए रोस्टर जारी किया. धनबाद नगर निगम का मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही धनबाद नगर निगम चुनाव का समीकरण बदल गया है
धनबाद नगर निगम का चुनाव संभवत: दिसंबर में होगा. झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मेयर सीट के लिए रोस्टर जारी किया. धनबाद नगर निगम का मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही धनबाद नगर निगम चुनाव का समीकरण बदल गया है. लिहाजा चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है. मेयर पद के लिए जो-जो दावेदार थे, अब वह या तो अपनी पत्नी को या अपनी बहू तो चुनाव लड़ाने का मन बना रहे हैं. इसके पूर्व 2015 में मेयर का सीट ओबीसी था. 2010 में यह सीट अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व था. इस बार भी यह सीट अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व कर दिया गया है.
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि धनबाद मेयर सीट अनारक्षित महिला कर दिया गया है. पत्नी को चुनाव लड़ाने पर विचार कर रहे हैं. अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर इस पर निर्णय लेंगे. एक-दो दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी.
पूर्व मेयर इंदू ने कहा कि मेयर सीट के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है. मेयर का चुनाव या तो बहू लड़ेगी या खुद मैं. अगर दो बच्चों से अधिक की महिला के चुनाव लड़ने पर रोक लगती है, तो मैं चुनाव लड़ूंगी. अगर यह नोटिफिकेशन जारी नहीं होता है, तो मेरी बहू आसनी सिंह चुनाव लड़ेगी.
जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने रोस्टर जारी होने के बाद कहा कि गुरुवार को मेयर का रोस्टर जारी हुआ है. यह सीट महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है. लिहाजा परिवार के सदस्यों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे.
पूर्व डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने कहा कि अभी शहर से बाहर हैं. धनबाद आने के बाद इस पर विचार करेंगे. अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा. परिवार के सभी सदस्यों की राय पर ही आगे का निर्णय लिया जायेगा
डॉ शिवानी झा ने कहा कि गुरुवार को मेयर का रोस्टर जारी हुआ है. यह सीट महिला के लिए आरक्षित कर दी गयी है. शुक्रवार को बैठक बुलायी गयी है. समर्थकों की राय होगी तो निश्चित रूप से चुनाव लड़ूंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










