Dev Anand Birth Anniversary: जब पहाड़ों के बीच हवा में लटक गई थी देव आनंद की केबल कार, फिर हुआ था ये…

फिल्म जॉनी मेरा नाम के शूटिंग के दौरान देव आनंद और हेमा मालिनी हवा में केबल कार में फंस गए थे. इस दौरान एक्ट्रेस का डर के मारे काफी बुरा हाल हो गया था. जिसके बाद एक्टर ने उन्हें काफी सूझ-बूझ के साथ उन्हें किसी तरह शांत कराया था.
Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देव आनंद (Dev Anand) का आज 99वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं. देव आनंद की मुस्कान एक्टिंग और मासूमियत भरे अंदाज पर हर कोई फिदा हो जाता. उनके पीछे लड़कियां दीवानी थी और उस समय उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती थी. आज उनके बर्थ एनिवर्सरी पर आपको बताने जा रहे है उनसी जुड़ा एक किस्सा, जिसमें हेमा मालिनी भी हैं.
देव आनंद और हेमा मालिनी ने साथ में फिल्म जॉनी मेरा नाम में काम किया था. दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसन्द आई थी. इस मूवी की शूटिंग के बीच कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी वजह से हेमा काफी डर गई थी. हुआ यूं था कि एक सीन में हेमा को केबल कार में जाकर बैठना था और उन्हें मनाते हुए देव आनंद उनके पीछे आते है. ये एक गाना ‘ओ मेरे राजा’ का सीन था.
इस सीन के शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी औऱ देव आनंद का केबल कार पहाड़ों के बीचों-बीच हवा में रूक गई. ये देखकर एक्ट्रेस की हालत खराब हो गई. हेमा को घबराता देख एक्टर ने उन्हें शांत कराया था. जिसके बाद देव आनंद ने उनके मन से डर दूर करने के लिए उनसे हंसी-मजाक किया था. फिर टीम ने उन्हें तुरन्त नीचे उतारा था. हालांकि बाद में पता चला था कि ये प्रैंक किसी फैन ने की थी.
Also Read: DID Supermoms 3: हरियाणा की दिहाड़ी मजदूर वर्षा बुमराह ने अपने नाम की ट्राफी, जानें कितना मिला कैश प्राइज
इस घटना का जिक्र हेमा मालिनी ने अपनी किताब ‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में किया है. बता दें कि फिल्म जॉनी मेरा नाम 1970 की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म और 1970 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी. बता दें कि देव आनंद ने कई सुपरहिट फिल्में दी है, जिसमें ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘मुनीम जी’, ‘सीआईडी’, ‘नौ दो ग्यारह’, ‘काला पानी’, ‘काला बाजार’, ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘हम दोनों’, ‘असली नकली’ और ‘तेरे घर के सामने’ ‘गाइड’, ‘पेइंग गेस्ट’, ‘बाजी’, ‘ज्वैल थीफ’, ‘सीआइडी’, ‘वारंट’, ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘देस परदेस’, ‘अमीर गरीब’ शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










