ePaper

Parliament Security Breach : ललित झा के ठिकानों पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

Updated at : 19 Dec 2023 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Parliament Security Breach  : ललित झा के ठिकानों पर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

ललित झा के पकड़े जाने के बाद से उसका परिवार कोलकाता के बागुईहाटी एवं अन्य ठिकानों में मौजूद घरों पर ताला लगा कर बिहार के अपने पैत्रिक गांव में चला गया है. इसके कारण किसी भी घर में प्रवेश नहीं मिल सका.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मास्टरमाइंड ललित झा (Lalit Jha) को गिरफ्तार किया जा चुका है. सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं. इस बीच, दिल्ली पुलिस की एक टीम आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कोलकाता पहुंची. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के तीन सदस्यों की टीम सबसे पहले शहर के बड़ाबाजार में रबींद्र सरणी स्थित झा के उस ठिकाने पर पहुंची, जहां वह कभी रहा करता था. कमरा बंद मिला. इस दौरान बड़ाबाजार थाने की पुलिस भी मौजूद थी. रबींद्र सरणी में ललित झा को लेकर एक चाय दुकानदार से कुछ सवाल पूछे गये. इसके अलावा आसपास रहनेवाले कुछ लोगों से भी जानकारी जुटायी गयी.

ललित झा युवकों को पढ़ाता था

सूत्रों का कहना है कि ललित झा जब रबींद्र सरणी में किराये के कमरे में रहा करता था, उस समय वह कुछ युवकों को पढ़ाता था. उन युवकों एवं उनके परिवार के सदस्यों से भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने संपर्क करने का प्रयास किया. इसके बाद ललित झा के गिरीश पार्क स्थित एक अन्य ठिकाने पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची. वहां भी कुछ लोगों से पूछताछ की गयी. इसके बाद आरोपी के बागुईहाटी स्थित घर पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची.

Also Read: PHOTOS: दिल्ली में ममता दीदी का दिखा अलग अंदाज, तस्वीरों में देखें टीएमसी सुप्रीमो की मुलाकातों का सिलसिला
बागुईहाटी एवं अन्य ठिकानों में मौजूद घरों पर ताला लगा 

वहां भी कुछ लोगों से पूछताछ कर ललित झा और उसके परिवार के सदस्यों के बारे में जानने की कोशिश की गयी.पुलिस सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ललित के घर की तलाशी लेने के इरादे से कोलकाता पहुंची थी. लेकिन, ललित के पकड़े जाने के बाद से उसका परिवार कोलकाता के बागुईहाटी एवं अन्य ठिकानों में मौजूद घरों पर ताला लगा कर बिहार के अपने पैत्रिक गांव में चला गया है. इसके कारण किसी भी घर में प्रवेश नहीं मिल सका.

Also Read: WB : पीएम मोदी से 10 सांसदों के साथ मिलेंगी ममता बनर्जी ,आज I-N-D-I-A गठबंधन की बैठक में होंगी शामिल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola