Jharkhand News: खलिहान में खेल रहे बच्चे की किडनैपिंग के बाद शव बरामद, 5 गिरफ्तार, ग्रामीणों में आक्रोश

Jharkhand News: लव का शव जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भानुडीह स्थित एक कुंए से मिला है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है.
Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चचघरा गांव निवासी राजकुमार शर्मा के दस वर्षीय पुत्र लव उर्फ राजा शर्मा की अपराधियों ने हत्या कर दी है. लव का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. लव का शव जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भानुडीह स्थित एक कुंए से मिला है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है.
गौरतलब है कि गुरुवार की शाम को अज्ञात अपराधियों ने लव का अपहरण चचघरा स्थित उसके घर के बगल स्थित खलिहान से खेलने के दौरान कर लिया था. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और फिर पुलिस लगातार लव की सकुशल बरामदगी के लिए अलग-अलग इलाकों में छापामारी कर रही थी. इसी दौरान शनिवार की सुबह लव का शव कुएं से पाया गया. इधर, इस घटना के बाद लोगों का पुलिस – प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है. वहीं इस मामले में गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर भानुडीह स्थित कुएं से शव को निकालने का प्रयास लगातार जारी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार एक युवक ने पुलिस को बताया है कि लव को किडनैप करने के लिए उसे दस हजार रुपये मिले थे. जिसके बाद उसने लव को उठा कर एक बोरे में बंद किया और फिर उसे बोरा समेत कुआं में डाल दिया. इधर, इस घटना के बाद जमुआ थाना परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.
रिपोर्ट: मृणाल कुमार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




