CWG 2022 Medal Tally: 17 गोल्ड सहित भारत के खाते में कुल 48 मेडल, देखें पदक तालिका में कहां हैं हम

Birmingham: India's Deepak Nehra competes against Pakistan's Tayab Raza in the Men's Freestyle Wrestling 97kg event of the Commonwealth Games (CWG), in Birmingham, UK, Saturday, Aug. 6, 2022. Nehra won the bronze medal. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI08_07_2022_000033B)
CWG medal tally latest updates पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक 59 गोल्ड, 46 सिल्वर और 50 कांस्य पदक की मदद से कुल 155 मेडल जीत लिये हैं. जिससे ऑस्ट्रेलिया पदक तालिका में टॉप पर बना हुआ है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में अबतक भारत का सफर शानदार रहा है. 9वां दिन भारत ने सबसे अधिक 14 पदक अपने नाम किये. जिसमें सबसे अधिक कुश्ती और वेटलिफ्टिंग में भारत को मेडल आये हैं. आइये पदक तालिका में कौन देश कहां पर है, भारत की स्थिति क्या है, इसपर एक नजर डालें.
17 गोल्ड के साथ भारत पदक तालिका में नंबर 4 पर
17 गोल्ड, 12 सिल्वर और 19 कांस्य की मदद से भारत पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है. भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 48 हो गयी है.
Also Read: CWG 2022: रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने जीता गोल्ड मेडल, पूजा गहलोत और पूजा सिहाग को मिला कांस्य
पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का कब्जा
पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का कब्जा है. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक 59 गोल्ड, 46 सिल्वर और 50 कांस्य पदक की मदद से कुल 155 मेडल जीत लिये हैं. जिससे ऑस्ट्रेलिया पदक तालिका में टॉप पर बना हुआ है.
इंग्लैंड नंबर दो और कनाडा नंबर तीन पर
इंग्लैंड की टीम अब भी नंबर दो और कनाडा नंबर तीन पर बना हुआ है. इंग्लैंड ने 50 गोल्ड, 52 सिल्वर और 46 कांस्य पदक की मदद से कुल 148 मेडल अपने नाम कर लिये हैं. जबकि कनाडा ने 22 गोल्ड, 29 सिल्वर और 33 कांस्य की मदद से कुल 84 मेडल जीते हैं.
न्यूजीलैंड पदक तालिका में नंबर 5 पर
न्यूजीलैंड इस समय पदक तालिका में नंबर चार पर है. न्यूजीलैंड ने 17 गोल्ड, 12 सिल्वर और 17 कांस्य पदक की मदद से कुल 46 मेडल अपने नाम किये हैं.
भारत के अबतक के पदक विजेता
13 गोल्ड- मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस).
11 सिल्वर- संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम
16 ब्रॉन्ज- गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




