CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, न्यूजीलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया

Birmingham: Indian (white jersey) and New Zealand (black jersey) players in action in the women's bronze medal hockey match at the Commonwealth Games 2022, in Birmingham, UK, Sunday, Aug. 7, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar) (PTI08_07_2022_000183A)
झारखंड की बेटी सलीमा टेटे न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में एक मात्र गोल दागा. उन्होंने दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए गोल दागा और स्कोर को 1-0 पर पहुंचाया. भारत ने न्यूजीलैंड पर चौथे क्वार्टर के आखिरी मिनट तक बढ़ा बरकरार रखा था, लेकिन आखिरी कुछ सेकंड में न्यूजीलैंड को पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला.
भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में कांस्य पदक जीत लिया है. चौथे क्वार्टर में स्कोर बराबर होने के बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ. जिसमें भारत की गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार गोल बचाकर भारत को कांस्य पदक दिलाया.
पेनल्टी शूटआउट में ऐसा रहा रोमांच
पेनल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड की टीम पहला गोल दागने में सफल रही.जबकि भारतीय खिलाड़ी गोल करने से चूक गयी. उसके बाद सविता पूनिया ने न्यूजीलैंड के आक्रमण को विफल किया और स्कोर को 0-1 पर ही रोक दिया. भारत की ओर से सुनीता ने शूटआउट में पहला गोल दागा और स्कोर को 1-1 से बराबर किया. न्यूजीलैंड की खिलाड़ी तीसरे मौके में गोल नहीं दाग पायीं. जबकि भारत की नवनीत कौर ने दूसरा गोल दागकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी.
Also Read: CWG 2022: 9वें दिन भारतीय एथलेटिक्स ने रचा इतिहास, भारत के खाते में आये 4 गोल्ड सहित कुल 14 मेडल
झारखंड की बेटी ने सलीमा टेटे ने एक मात्र मैदानी गोल दागा
झारखंड की बेटी सलीमा टेटे न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में एक मात्र गोल दागा. उन्होंने दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए गोल दागा और स्कोर को 1-0 पर पहुंचाया. भारत ने न्यूजीलैंड पर चौथे क्वार्टर के आखिरी मिनट तक बढ़ा बरकरार रखा था, लेकिन आखिरी कुछ सेकंड में न्यूजीलैंड को पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे बचाने की कोशिश में भारतीय खिलाड़ी से बड़ी गलती हो गयी और न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट मिला, जिसे गोल में बदलकर न्यूजीलैंड ने स्कोर बराबर कर लिया.
भारत के खाते में एक और पदक, कुल मेडलों की संख्या 41
महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के साथ ही भारत के खाते में मेडल की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गयी है. जिसमें 13 गोल्ड, 11 सिल्वर और 17 कांस्य पदक आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




