ePaper

CWG 2022 10th Day Schedule: 10वें दिन भी होगी पदकों की बरसात, देखें भारत का आज का पूरा कार्यक्रम

Updated at : 07 Aug 2022 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
CWG 2022 10th Day Schedule: 10वें दिन भी होगी पदकों की बरसात, देखें भारत का आज का पूरा कार्यक्रम

Birmingham: Indian women cricket team players celebrate after taking a wicket during the Women's Cricket T20 Semifinal match between India and England in the Commonwealth Games (CWG) 2022, at Edgbaston Stadium, in Birmingham, UK, Saturday, Aug. 6, 2022. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI08_06_2022_000387B)

Commonwealth Games 2022 10th Day Schedule 9वें दिन भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत ने 9वें दिन 4 गोल्ड, तीन सिल्वर और 7 कांस्य पदक जीते. भारत को आज हॉकी, क्रिकेट में पदक की उम्मीद है.

विज्ञापन

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का आज 10वां दिन है. रविवार को दसवें दिन भी भारत के खाते में कई मेडल आने की संभावना है. 9वें दिन भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत ने 9वें दिन 4 गोल्ड, तीन सिल्वर और 7 कांस्य पदक जीते. भारत को आज हॉकी, क्रिकेट में पदक की उम्मीद है. 10वें दिन का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है.

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

पुरुषों की त्रिकूद फाइनल: अब्दुल्ला अबुबाकर, एल्डोस पॉल, प्रवीण चित्रावल – 2:45 बजे पुरुषों की 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: अमित, संदीप कुमार – 3:50 बजे महिला भाला फेंक फाइनल: शिल्पा रानी, अन्नू रानी – 4:05 बजे महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल: शाम 5:24 बजे पुरुषों की भाला फेंक फाइनल: रोहित यादव, डीपी मनु – रात 12:10 बजे (सोमवार) पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले फाइनल: रात 1 बजे (सोमवार).

Also Read: CWG 2022: रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने जीता गोल्ड मेडल, पूजा गहलोत और पूजा सिहाग को मिला कांस्य

बैडमिंटन: महिला एकल सेमीफाइनल: पीवी सिंधू – दोपहर 2:20 बजे पुरुष एकल सेमीफाइनल एक: लक्ष्य सेन – दोपहर 3:10 बजे पुरुष एकल सेमीफाइनल दो: किदांबी श्रीकांत – दोपहर 3:10 बजे महिला युगल सेमीफाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद- दोपहर चार बजे पुरुष युगल सेमीफाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी- 4:50 बजे.

मुक्केबाजी: महिला 48 किग्रा फाइनल: नीतू – दोपहर 3 बजे पुरुषों का 51 किग्रा फाइनल: अमित पंघाल – दोपहर 3:15 बजे महिलाओं का 50 किग्रा फाइनल: निकहत जरीन – शाम 7 बजे पुरुष 92 किग्रा फाइनल: सागर अहलावत- रात 1:15 (सोमवार) बजे.

क्रिकेट: महिला टी20 फाइनल: भारत – रात 9:30 बजे

हॉकी: महिला कांस्य पदक मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड – दोपहर 1:30 बजे.

स्क्वॉश: मिश्रित युगल कांस्य पदक मैच: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल – रात 10:30 बजे.

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस: महिला एकल कांस्य पदक मैच: श्रीजा अकुला – दोपहर 3:35 बजे पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरत कमल और जी साथियान – शाम 6:15 बजे पुरुष एकल सेमीफाइनल 1: अचंता शरत कमल, पुरुष एकल सेमीफाइनल 2: जी साथियान

मिश्रित युगल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला – रात 12:15 बजे (सोमवार को).

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola