लोहरदगा में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट की मौत, लंबे समय से थे बीमार
प्रतीकात्मक तस्वीर.
कमांडेंट राहुल कुमार ने बताया कि राजस्थान के अलवर निवासी मांगे राम मीणा के 56 वर्षीय पुत्र आरके मीणा की सेहत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी. नवंबर 2022 से ही रांची, दिल्ली सहित कई जगहों से उनका इलाज चल रहा था.
लोहरदगा : लोहरदगा के नक्सल प्रभावित इलाका केकरांग में तैनात सीआरपीएफ 158 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट आरके मीणा की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार देर रात सीआरपीएफ पिकेट केकरांग में मौत हो गयी. वह असिस्टेंट कमांडर थे. देर रात बेचैनी महसूस होने पर साथी जवान उन्हें लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से लोहरदगा सीआरपीएफ बटालियन के तमाम अधिकारी और जवानों में शोक की लहर दौड़ गयी.
कमांडेंट राहुल कुमार ने बताया कि राजस्थान के अलवर निवासी मांगे राम मीणा के 56 वर्षीय पुत्र आरके मीणा की सेहत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी. नवंबर 2022 से ही रांची, दिल्ली सहित कई जगहों से उनका इलाज चल रहा था. कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें यथाशीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचायी जा सकी. घटना की सूचना मिलने के बाद लोहरदगा सदर अस्पताल में सीआरपीएफ और जिला पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










