Jharkhand Crime News: लोहरदगा में पंचायती के बाद भी नहीं सुधरा शराबी पति, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

लोहरदगा में शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गया है. बताया जाता है कि वह पत्नी के साथ शराब के नशे में हमेशा मारपीट करता था. इसके लिए पंचायती भी हुई थी और उसे समझाया गया था. इसके बाद भी उसने पत्नी की हत्या कर दी.
Jharkhand Crime News: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र की उगरा पंचायत अन्तर्गत कटहर टोली में अपनी पत्नी की हत्या कर पति गोकुल महली फरार हो गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुटी है. इसके साथ ही फरार पति को गिरफ्तार करने में जुट गयी है. ग्रामीण बताते हैं कि गोकुल महली जब-जब शराब का सेवन करता था, तब-तब अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था. उसके चार बच्चे हैं.
पत्नी की हत्या कर हुआ फरार
लोहरदगा में शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गया है. बताया जाता है कि वह पत्नी के साथ शराब के नशे में हमेशा मारपीट करता था. इसके लिए पंचायती भी हुई थी और उसे समझाया गया था. इसके बाद भी उसने पत्नी की हत्या कर दी. इसकी सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया.
आरोपी पति की तलाश कर रही पुलिस
ग्रामीण बताते हैं कि गोकुल महली अपनी पत्नी रीता देवी के साथ मारपीट करता रहता था. इसको लेकर 5 माह पूर्व पंचायत जनप्रतिनिधियों के समक्ष पंचायती हुई थी और डांट-डपट होने पर आगे से गलती नहीं करने की बात गोकुल महली द्वारा कही गयी थी. ग्रामीण बताते हैं कि गोकुल महली जब-जब शराब का सेवन करता था, तब-तब अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था. उसके चार बच्चे हैं. थाना प्रभारी ऋषिकांत ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार पति द्वारा ही महिला की हत्या की गयी है. पुलिस हत्या के आरोपी पति की तलाश कर रही है.
Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: सीएम हेमंत सोरेन से रांची में मिले योग गुरु बाबा रामदेव
रिपोर्ट : गोपी कुंवर, लोहरदगा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




