धानबाद के वासेपुर मे जेल में बंद गैंगस्टर के करीबी की गोली मारकर हत्या, इन लोगों पर लग रहा है हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

धनबाद के वासेपुर में एक गैंगस्टर के करीबी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उनके शरीर पर गोली लगने के 11 घाव हैं. वो जेल में बंद फहीम खान का करीबी बताया जा रहा है.

विज्ञापन

धनबाद : जेल में बंद गैंगस्टर फहीम खान के करीबी जमीन कारोबारी महताब आलम उर्फ नन्हे (42) की बुधवार की दोपहर साढ़े तीन बजे वासेपुर अलीनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. महताब के शरीर पर गोली लगने के 11 घाव हैं. कुछ गोलियां आर-पार हुईं हैं. नया बाजार गद्दी मुहल्ला निवासी महताब फहीम खान के बड़े दामाद सानू खान का दोस्त है. वह उसका सारा काम देखता था. घटना के बाद फहीम के रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंचे और नन्हे को एसएनएमएमसीएच लेकर आये. इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सानू खान और नन्हे घटना से पहले आरा मोड़ वासेपुर में बैठे हुए थे. वहां से दोपहर करीब सवा तीन बजे नन्हे अपनी बाइक (बुलेट) से नया बाजार स्थित घर जा रहा था. जैसे ही वह अली नगर के पास पहुंचा कि पहले से घात लगाये पांच-छह अपराधियों ने उसकी बाइक रोक कर गोली चलानी शुरू कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पैदल भाग निकले. अपराधी एक बिना नंबर की बाइक से आये थे, उसे भी छोड़ दिया. फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने आरोप लगाया है कि कि पूरी घटना की साजिश उसके फुफेरे भाई प्रिंस खान, गोपी खान, गोडवीन खान और बंटी खान ने रची है.

पांच भाई में दूसरे नंबर पर था नन्हे :

नया बाजार गद्दी मुहल्ला निवासी मो मुस्ताक अंसारी के पांच बेटे हैं. नन्हे दूसरे नंबर का बेटा है. नन्हे के बड़े भाई बबलू हजारीबाग केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं. नन्हे जमीन के अलावा पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था. लोगों ने बताया कि उसकी मां का देहांत हो चुका है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola