ePaper

अलीगढ़: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पति-पत्नी का गला रेता, गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 15 Apr 2023 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पति-पत्नी का गला रेता, गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ के पड़ियावाली इलाके में देर रात लूट के इरादे से चार बदमाश तरुण माहेश्वरी के घर में घुस गए. बदमाशों ने तरुण और उनके परिवार को बंधक बना लिया. वहीं विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट करते हुए दंपती के गले पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए. बदमाशों ने उनके हाथ पैर भी बांध दिए.

विज्ञापन

Aligarh: प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर गला रेत दिया. दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा गया. जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. घटना थाना मडराक क्षेत्र के पड़ियावाली इलाके की है. एक आरोपी को पकड़ लिया गया है.

अलीगढ़ के पड़ियावाली इलाके में देर रात लूट के इरादे से चार बदमाश तरुण माहेश्वरी के घर में घुस गए. बदमाशों ने तरुण और उनके परिवार को बंधक बना लिया. वहीं विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट करते हुए पति-पत्नी के गले पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए. बदमाशों ने उनके हाथ पैर भी बांध दिए.

Also Read: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद से सवालों की बौछार, आईएसआई कनेक्शन पर भी पूछताछ, जानें क्या बोला माफिया…

इस बीच शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घर में बदमाशों तक पहुंच गए. लोगों को आता देख बदमाश घर से भागने लगे. इस दौरान भीड़ ने एक बदमाश को मौके पर पकड़ लिया. बदमाश के हाथ पैर बांधकर जमकर पीटा गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में पति-पत्नी तरुण और आशा को शेखर सर्राफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. लोगों के पहुंचने के कारण बदमाश घर से कुछ ले नहीं जा पाए और उनकी योजना नाकाम हो गई.

इस मामले में एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि तत्काल मौका मुआयना किया गया है. मडराक थाना क्षेत्र के एक घर में कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया. इसमें से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए गठित कर दी गई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola