छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार, बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि सूबे में एक बार फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी. वहीं, बीजेपी का दावा है कि फिर से वह सत्ता में लौटेगी. सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह और उनके भांजे को लेकर भी बयान दिया है.
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 21 उम्मीदवारों की घोषणा की, तो इस पर सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ रमन सिंह को लेकर बड़ी बात कह दी. उन्होंने बीजेपी के परिवारवाद पर भी टिप्पणी की. कांग्रेस शासित इस प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है. उन्हें चुनाव की तारीखों की घोषणा का इंतजार है.
बीजेपी ने रमन सिंह के भांजे विक्रांत सिंह को दिया टिकट
भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है. इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विक्रांत सिंह को टिकट दिया गया है. विक्रांत सिंह, डॉ रमन सिंह के भांजे हैं. क्या यह संकेत है कि डॉ रमन सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे.
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री का पत्ता साफ हो गया. एक और चौंकाने वाली बात यह है कि ओपी चौधरी का खरसिया से पत्ता साफ हो गया है.
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
संकल्प शिविर कर रहे हैं सीएम भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर और धमती के सभी तीन-तीनों जिलों में संकल्प शिविर में शामिल होने से पहले ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी ऊर्जा भी है. हमारे सभी कार्यकर्ता चुनाव की तिथि का इंतजार कर रहे हैं. बीजेपी ने पिछले दिनों 21 लोगों की सूची जारी की. इसमें कई चौंकाने वाली बातें हुईं. शायद पत्रकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया.
Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट, पूरी सूची यहां देखें
खरसिया से ओपी सिंह का पत्ता साफ : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि पहली बात तो यह है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री का पत्ता साफ हो गया. एक और चौंकाने वाली बात यह है कि ओपी चौधरी का खरसिया से पत्ता साफ हो गया है. तीसरा सबसे चौंकाने वाला टिकट है, विक्रांत सिंह का. बीजेपी कहती है कि परिवारवाद नहीं चलेगा. विक्रांत सिंह रमन सिंह के भांजे हैं.
17 अगस्त को बीजेपी ने घोषित किये 21 उम्मीदवार
भूपेश बघेल ने आगे कहा कि रमन सिंह और उनके बेटे की पत्नी को क्या साफ करने वाली है भारतीय जनता पार्टी. यह सबसे बड़ी खबर होनी चाहिए थी, लेकिन आपलोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. बता दें कि 17 अगस्त को बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी.
भूपेश बघेल से पाटन में दो-दो हाथ करेंगे विजय बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विधानसभा सीट से विजय बघेल को मैदान में उतारा गया है. उम्मीदवारी की घोषणा के बाद विजय बघेल ने दावा किया कि पाटन की सीट इस बार बीजेपी ही जीतेगी. साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर बीजेपी सत्ता में लौटेगी.
Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने पार्टी छोड़ी
नवंबर-दिसंबर में होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
बता दें कि छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए नवंबर-दिसंबर में विधानसभा के चुनाव कराये जाने की संभावना है. विधानसभा का कार्यकाल 11 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. इसलिए इसके पहले निर्वाचन आयोग को चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी. सभी दलों ने अभी से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है.
बीजेपी और बीएसपी ने जारी की पहली सूची
बीजेपी और बीएसपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, तो कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति समेत चार समितियों का गठन कर दिया. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंच गए हैं.
Also Read: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसी (जे) से निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खेल बिगाड़ेगी आम आदमी पार्टी
कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. इससे आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल बेहद नाराज हैं. शायद यही वजह है कि लोकसभा चुनाव से पहले I.N.D.I.A. में शामिल आप के नेता ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खेल बिगाड़ने का मूड बना लिया है.
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में जीती थी सबसे ज्यााद 68 सीटें
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा 68 सीटें जीतीं थीं. बीएसपी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) से गठबंधन किया था. इस गठबंधन को सात सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी 15 सीटों पर सिमटकर रह गयी थी.
Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कसी कमर, घोषणापत्र के लिए 31 सदस्यीय समिति गठित
बीजेपी, कांग्रेस दोनों कर रही सरकार बनाने के दावे
डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में 15 साल तक छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार रही. वर्ष 2018 में कांग्रेस की लहर चली और बीजेपी को यहां सरकार से बाहर होना पड़ा. हालांकि, बीजेपी का दावा है कि इस बार उसकी ही सरकार बनेगी, लेकिन भूपेश बघेल आश्वस्त हैं कि एक बार फिर कांग्रेस की ही सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




