CWG 2022 Day Highlights: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया गोल्ड, भारत के खाते में तीन मेडल
Commonwealth Games: वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. चानू ने स्नैच में 88 किलोग्राम का वजन उठाया. साथ ही क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 113 किलोग्राम का वजन उठाया. वहीं, भारोत्तोलक संकेत सरगर ने शनिवार को चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला पदक जीता. उन्होंने शनिवार को 55 किग्रा पुरुष फाइनल में रजत पदक जीता था. संकेत सरगर ने क्लीन एंड जर्क के अपने पहले प्रयास में 135 किग्रा भार उठाया.
मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड
भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल पक्का कर लिया है. उन्होंने जर्क राउंड में दूसरे प्रयास में 113 किलोग्राम का वजन उठाया. पहले प्रयास में उन्होंने 109 किलोग्राम का वजन उठाया.
मीराबाई चानू का मुकाबला शुरू
वेटलिफ्टिंग में भारत की मीराबाई चानू का मुकाबला शुरू हो गया है. चानू ने पहले ही प्रयास में 84 किलोग्राम का वजन उठाया. उन्होंने दूसरे प्रयास में 88 किलोग्राम वजन उठाया. तीसरे प्रयास में चानू 90 किलो का वजन नहीं उठा पायीं. लेकिन उन्होंने 88 किलो के साथ कॉमनवेल्थ का नया रिकॉर्ड बनाया.
प्रधानमंत्री ने पुजारी को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांस्य पदक विजेता वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया कि पी गुरुराजा की उपलब्धि से बहुत प्रसन्न हूं. राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई. उन्होंने महान लचीलापन और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया. मैं उनकी खेल यात्रा में और भी कई मील के पत्थर की कामना करता हूं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए