CMAT 2023 Registrations: सीमैट के रजिस्ट्रेशन की आज है लास्ट डेट, ऐसे करें अप्लाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Mar 2023 9:48 AM

विज्ञापन

CMAT 2023 Registrations: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2023 के लिए विस्तारित आवेदन विंडो आज, 13 मार्च को बंद हो जाएगी. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), स्नातकोत्तर प्रबंधन पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए परीक्षा आयोजित करेगा.

विज्ञापन

CMAT 2023 Registrations: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट या सीएमएटी 2023 के लिए विस्तारित आवेदन विंडो आज, 13 मार्च को बंद हो जाएगी. पहले आवेदन की समय सीमा 6 मार्च थी लेकिन बाद में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इसे बढ़ा दिया. बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), स्नातकोत्तर प्रबंधन पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए परीक्षा आयोजित करेगा.

CMAT 2023: तीन घंटे की होगी परीक्षा

CMAT 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में तीन घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा. परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी.

CMAT 2023 Registrations: जानिए कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले एनटीए सीमैट की आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: होम पेज पर सीमैट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: यहां मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.

स्टेप 4: जनरेट हुए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें.

स्टेप 5: फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

स्टेप 6: आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रखें

परीक्षा तारीख नहीं हुई है घोषित

एनटीए ने अभी सीमैट एग्जाम 2023 की तारीख जारी नहीं की है. ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही एग्जाम डेट क्लियर हो जाएगी. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. यहां से आपको लेटेस्ट अपडेट पता चल जाएंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola