ePaper

बड़े परिवार की बड़ी कार सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक की बुकिंग शुरू

Updated at : 24 Jan 2024 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
बड़े परिवार की बड़ी कार सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक की बुकिंग शुरू

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस थ्री रो एसयूवी कार 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है. सेवन सीटर मॉडल की आखिरी रो की सीटों को जरूरत ना होने पर हटाया भी जा सकता है. सिट्रोएन की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिलीमीटर है.

विज्ञापन

Citroen C3 Aircross Automatic: फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन अपनी पॉपुलर एसयूवी कार सी3 एयरक्रॉस के ऑटोमेटिक वेरिएंट को भारत में लॉन्च करने जा रही है. संभावना जाहिर की जा रही है कि कंपनी इस कार को 29 जनवरी 2024 तक बाजार में उतार सकती है. वाहन निर्माता कंपनी ने इस एसयूवी की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले इसकी बुकिंग और डीलरशिप पर डिलीवरी शुरू कर दी है. ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन मनी देकर इस एसयूवी कार को बुक करा सकते हैं.

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की प्राइस

भारत के एक्स-शोरूम में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस कार की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 12.54 लाख रुपये तक जाती है. इसके बेस मॉडल की कीमत 9.99 लाख रुपये है. अब अगर इसके वेरिएंट की बात करें, तो कंपनी ने इसे यू, प्लस और मैक्स वेरिएंट में उतारा है. सिट्रोएन अपनी एसयूवी कार सी3 एयरक्रॉस पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है.

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में कलर ऑप्शंस

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस छह ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है. यह पोलर व्हाइट रूफ के साथ स्टील ग्रे एक्सटीरियर, कोस्मो ब्लू रूफ के साथ स्टील ग्रे एक्सटीरियर, पोलर व्हाइट रूफ के साथ प्लेटिनम ग्रे एक्सटीरियर, पोलर व्हाइट रूफ के साथ कोस्मो ब्लू एक्सटीरियर, प्लेटिनम ग्रे रूफ के साथ पोलर व्हाइट एक्सटीरियर, कोस्मो ब्लू रूफ के साथ पोलर व्हाइट एक्सटीरियर, और 4 मोनोटोन कलर ऑप्शनः स्टील ग्रे, प्लेटिनम ग्रे, कोस्मो ब्लू और पोलर व्हाइट में उपलब्ध है.

Also Read: छोटे परिवार की मिनी फॉर्च्यूनर… माइलेज भरपूर और इंजन दमदार

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस की सीटिंग कैपेसिटी

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस थ्री रो एसयूवी कार 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है. सेवन सीटर मॉडल की आखिरी रो की सीटों को जरूरत ना होने पर हटाया भी जा सकता है. सिट्रोएन की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिलीमीटर है.

Also Read: Thar पर पानी पूरी बेचती है ‘गोलगप्पा गर्ल’! वीडियो देख चौंके आनंद महिंद्रा, ट्विटर पर कही बड़ी बात

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस का इंजन

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस में सी3 हैचबैक वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110पीएस की पावर और 190एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. इसका सर्टिफाइड माइलेज 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर है.

Also Read: टोयोटा फॉर्च्यूनर के लिए बवंडर बनकर आ रही एंडेवर! एवरेस्ट को भारत में उतारेगी फोर्ड

सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस के फीचर्स और मुकाबला

सिट्रोएन सी 3 एयरक्रॉस में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और मैनुअल एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अब इसमें पैसेंजरों सुरक्षा के लिए दिए गए सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं. भारत के कार बाजार में सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक, एमजी एस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और होंडा एलिवेट से है.

Also Read: ‘चल मेरी लूना’…! 23 साल बाद नए अवतार में धूम मचाने आ रही Kinetic Luna

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola