Chhath Puja 2021 : झारखंड में छठ की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में नहाने के दौरान डूबने से 4 बच्चों की मौत
चिकित्सकों ने तीन बच्चियों और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में छठ की खुशियां मातम में पसर गयी हैं. इधर, मामले की जानकारी मिलने कर बाद मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है.
Chhath Puja 2021, गिरिडीह न्यूज (मृणाल कुमार): झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरोडीह गांव में महापर्व छठ की खुशियां मातम में बदल गयी हैं. यहां छठ महापर्व को लेकर स्नान करने गयीं महिलाओं के साथ गये चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी है. मृतकों में तीन बच्चियां व एक बच्चा शामिल है. ये घटना आज मंगलवार करीब 11.30 बजे की है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है.
आपके शहर में
बताया जा रहा है कि मंगरोडीह गांव में महापर्व छठ को लेकर कुछ महिलाएं नदी में स्नान करने गयी थीं. इन्हीं के साथ कुछ बच्चे भी नहाने के लिए गये हुए थे. इसी दौरान नहाने के क्रम में तीन बच्चियां और एक बच्चा नदी में डूब गया. बच्चों के नदी में डूबने की भनक महिलाओं को नहीं लगी. जिस कारण महिलाएं स्नान कर के वापस घर लौट गयीं. थोड़ी देर के बाद जब बच्चों की खोजबीन शुरू की गयी तो हो-हल्ला शुरू हो गया.
Also Read: Jharkhand News : धर्म परिवर्तन पर संताली समाज में गुस्सा, ईसाई धर्म अपनाने पर हुक्का पानी किया बंद
गांव के कुछ युवक दौड़ कर नदी की ओर भागे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी. जिसके बाद एक-एक कर चारों बच्चों को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चियों और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में छठ की खुशियां मातम में पसर गयी हैं. इधर, मामले की जानकारी मिलने कर बाद मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है.
Also Read: Jharkhand News : देह व्यापार करने से किया इनकार, तो पति ने पत्नी का मुंडवाया सिर, घर से निकाला
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए