Jharkhand News : देह व्यापार करने से किया इनकार, तो पति ने पत्नी का मुंडवाया सिर, घर से निकाला

Updated:
विज्ञापन

ससुराल में उसे तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगीं. देह व्यापार में उतरने के लिए उकसाया जा रहा था. उसके के इनकार करने पर उसके पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर सिर के बाल और आंख की भौंह मुड़वा दी. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Jharkhand News, जामताड़ा न्यूज (विद्यासागर) : देह व्यापार करने से इनकार करने पर महिला का सिर उसके पति ने ही मुंडवा दिया. घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव की है. इसके बाद उस महिला ने करमाटांड़ थाना पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई. पीड़िता का आरोप है कि 11 माह पूर्व करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव निवासी मुस्तकीम अंसारी के साथ निकाह हुआ था. बरमुंडी स्थित ससुराल आने पर पता चला कि पति मुस्तकीम अंसारी पूर्व से ही शादी शुदा है. साथ ही इसके सात बच्चे भी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार ससुराल आने पर जब उसे पता चला कि उसका पति शादीशुदा है और सात बच्चों का पिता है. इस कारण वहां से अपने मायके लौट गयी, लेकिन उसका पति समझा-बुझाकर फिर से उसे बरमुंडी ले आया. इसके बाद वह अपनी ससुराल में रहने लगी, लेकिन ससुराल में उसे तरह-तरह की यातनाएं दी जाने लगीं. देह व्यापार में उतरने के लिए उकसाया जा रहा था. उसके के इनकार करने पर उसके पति ने पहली पत्नी के साथ मिलकर सिर के बाल और आंख की भौंह मुड़वा दी. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है. आपको बता दें कि ये महिला गोड्डा जिले की रहने वाली है.

Also Read: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय : ड्रॉप आउट बच्चियों के लिए बनना था स्कूल, 5 साल में जमीन ही नहीं मिली

पूरे मामले में थाना प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि महिला घर से निकाल देने का आरोप अपने पति पर लगायी है. लिखित आवेदन देने के बाद पूरे मामले की जांच की जायेगी. फिलहाल महिला के मायके को पूरे मामले की जानकारी दे दी गयी है.

Also Read: Chhath Puja 2021 : झारखंड का एक ऐसा गांव, जहां छठ में पैसरा धान से ही बनाया जाता है खरना का प्रसाद

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola