ePaper

झारखंड की चतरा पुलिस को मिली सफलता, 14 लाख रुपये नकद समेत एक किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 17 Dec 2020 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की चतरा पुलिस को मिली सफलता, 14 लाख रुपये नकद समेत एक किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा (दीनबंधु ) : अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के चारू गांव स्थित तस्कर पिंटू दांगी के घर से 14 लाख रुपये नकद व एक किलो अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार किये गये हैं, लेकिन मास्टरमाइंड पिंटू दांगी पुलिस को चकमा देकर फिर भागने में सफल रहा.

Also Read: सेल को दूसरी बार मिला गोल्डन पीकॉक एन्वायरमेंट मैनेजमेंट अवार्ड 2020

चतरा पुलिस ने अफीम तस्कर पिंटू दांगी के घर से करीब 14 लाख रुपये नकद व एक किलो अफीम बरामद किया है. ये चतरा पुलिस की बड़ी सफलता है. गिरफ्तार तस्कर संजय दांगी है. वो गिद्धौर थाना क्षेत्र का निवासी है. दूसरा तस्कर गिरिडीह जिले का रहनेवाला है. मास्टरमाइंड पिंटू दांगी पुलिस को चकमा देकर फिर भागने में सफल रहा.

Also Read: जमीन घोटाले की जांच सीआइडी से कराने की अनुशंसा, दोषी पदाधिकारियों व कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, दिये ये निर्देश

चतरा पुलिस तस्करों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है. कुछ महीने पूर्व तस्कर पिंटू दांगी और गिरफ्तार संजय दांगी गिरिडीह जेल से बाहर आया था. अफीम तस्करी के मामले में ही जेल भेजा गया था. एक माह में चतरा पुलिस को यह चौथी सफलता मिली है. 14 लोग अफीम तस्करी के मामले में पकड़े गए हैं, जबकि 80 लाख रुपए की अफीम बरामद की गयी है. चतरा पुलिस अफीम तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. मालूम हो कि हर वर्ष बड़े पैमाने पर जिले में पोस्ता की खेती की जाती है. पोस्ता से अफ़ीम निकालने का काम जोरों पर होता है. अब जिले में हेरोइन बनाने का शुरू हो गया है.

Also Read: दो बसों और तेल टैंकर में हुई टक्कर, एक दर्जन यात्री घायल

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola