ePaper

बिहार: भागलपुर में अफसर ने चांद पर खरीद ली जमीन, जानिए कितने में मिला प्लॉट..

Updated at : 26 Aug 2023 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: भागलपुर में अफसर ने चांद पर खरीद ली जमीन, जानिए कितने में मिला प्लॉट..

Chandrayaan 3 News: बिहार के भागलपुर जिले के एक शख्स ने चांद पर जमीन खरीदी है. इसके बाद वह चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले शख्स बन गए है. अधिकारी ने दावा किया है कि चांद पर उन्होंने दो एकड़ जमीन को खरीदा है.

विज्ञापन

Chandrayaan 3 News: भागलपुर के एक बिजली अधिकारी एडीओ रवींद्र कुमार पहले शख्स बने है, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी है. उन्होंने चांद पर जमीन खरीदने का दावा करते हुए बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता से उन्हें प्रेरणा मिली है. उन्होंने बताया कि लूनर लैंड साइट के जरिए उन्होंने 34 यूरो यानी, भारतीय 2158 रुपये चुकाया है. दो एकड़ जमीन के टुकड़े का लूनर लैंड डीड भी प्राप्त हो गया है. अधिकारी ने बताया कि जमीन खुद रवींद्र कुमार, पत्नी जूली व बेटी मानवी के नाम से ली गयी है. चंद्रमा पर जीवन की संभावनाओं को लेकर अभी बहस चल रही है. इस बीच चांद पर जमीन की रजिस्ट्री भी चर्चा में है. जबकि, सरकार की ओर से अभी इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की गयी है.

रोवर ने चंद्रमा की सतह पर आठ मीटर तय की दूरी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ‘प्रज्ञान’ के लैंडर ‘विक्रम’ से बाहर निकलने और इसके चंद्रमा की सतह पर चलने का एक शानदार वीडियो शुक्रवार को जारी किया. यह वीडियो लैंडर के इमेजर कैमरे ने बनाया है. इसरो ने ‘एक्स’ पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘और चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकल कर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला.’ इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ ने चांद की सतह पर लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है. इसके उपकरण सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं. इसरो ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाइ-रेजोल्यूशन कैमरे से ली गयी तस्वीर भी जारी की.

पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से की मुलाकात

चंद्रयान-2 का यह कैमरा चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे सभी कैमरों में सर्वश्रेष्ठ रेजोल्यूशन वाला है. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए शुक्रवार को इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ और उनकी टीम को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने आज इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर इसरो की टीम को बधाई देने के लिए शनिवार सुबह बेंगलुरु आए. मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आइएसटीआरएसी) में एक घंटा रुकेंगे. चंद्रयान-3 मिशन के दौरान मोदी जोहानिसबर्ग में थे.

Also Read: CBI सुप्रीम कोर्ट में क्यों बोली लालू यादव तो बैडमिंटन खेल रहे हैं, जानिए क्या है पूरा वाक्या
सभी प्रणालियां सामान्य

इंस्ट्रूमेंट फॉर लूनर सीस्मिक एक्टिविटी भूकंपीय गतिविधियों को रिकॉर्ड कर रहा है. रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव आयनोस्फियर एंड एटमॉस्फियर सतह पर मौजूद खनिज व आयन का अध्ययन कर रहा है. स्पेक्ट्रो-पोलरिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लैनेट अर्थ पेलोड का संचालन शुरु हो चुका है.

Also Read: महाबोधी मंदिर में गाइडलाइन का उल्लंघन, लाल पत्थर पर जुटे सैकड़ों बौद्ध श्रद्धालु, स्थानीय लोग नाराज

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola