ePaper

Chaitra Navratri 2022: दुर्गाष्टमी आज, ऐसे करें महागौरी पूजा, जानें कन्या पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Updated at : 09 Apr 2022 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022: दुर्गाष्टमी आज, ऐसे करें महागौरी पूजा, जानें कन्या पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2022: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन यानी दुर्गा अष्टमी आज, शनिवार, 9 अप्रैल को है.

विज्ञापन

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2022: नवरात्रि के दौरान अष्टमी व नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि इन दो विशेष लाभ होता है. माता सुख-समृद्धि व निरोग रहने का आशीर्वाद देती है. अष्टमी तिथि (Ashtami Tithi 2022) पर माता महागौरी के अलावा कन्या पूजन की भी परंपरा होती है. जिसके बिना अष्टमी की पूजा अधूरी मानी जाती है. जान लें दुर्गाअष्टमी पूजा विधि, कन्या पूजन विधि, शुभ मुहूर्त व महत्व…

Durga Ashtami 2022 April: नवरात्रि अष्टमी पूजा विधि

  • अष्टमी के दिन कन्या पूजन करनी चाहिए

  • इसके लिए सुबह स्नानादि करके भगवान गणेश व महागौरी की पूजा अर्चना करें

  • फिर 9 कुंवारी कन्याओं को घर में सादर आमंत्रित करें

  • उन्हें सम्मान पूर्वक आसन पर बिठाएं

  • फिर शुद्ध जल से उनके चरणों को धोएं

  • अब तिलक लगाएं,

  • रक्षा सूत्र बांधें और उनके चरणों में पुष्प भेंट करें

  • अब नयी थाली में उन्हें पूरी, हलवा, चना आदि का भोग लगाएं

  • भोजन के बाद कुंवारी कन्याओं को मिष्ठान व अपनी क्षमता अनुसार द्रव्य, कपड़े समेत अन्य चीजें दान करें.

  • अंतिम में उनकी आरती करें व चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें

  • फिर संभव हो तो सभी कन्याओं को घर तक जाकर विदा करें.

Durga Ashtami 2022 April: नवरात्रि अष्टमी पूजा का महत्व

  • ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि पर अष्टमी पूजा (Durga Ashtami 2022) करना बेहद शुभ होता है.

  • इस दौरान मां महागौरी के स्वरूप में जागृति होती है

  • माता महागौरी के मंत्र व हवन के माध्यम से उनसे सुख समृद्धि, मान-सम्मान व आरोग्य रहने का आशीर्वाद मांगा जा सकता है.

  • विधिपूर्वक मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है व कष्टों का भी निवारण होता है.

Chaitra Navratri 2022 Ashtami Kanya Pujan Shubh Muhurat: चैत्र नवरात्रि अष्टमी तिथि कन्या पूजन शुभ मुहूर्त जानें

  • चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि या चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गाष्टमी होती है. इस वर्ष 09 अप्रैल को दुर्गाष्टमी है.

  • अष्टमी तिथि का प्रारंभ 08 अप्रैल को रात 11:05 बजे से हो रहा है, जो 09 अप्रैल को देर रात 01:23 बजे तक है.

  • इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:02 बजे तक है और सुकर्मा योग दिन में 11:25 बजे से लग रहा है. दिन का शुभ मुहूर्त 11:58 बजे लेकर दोपहर 12:48 बजे तक है. इन शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola