ePaper

छत्तीसगढ़ इलेक्शन 2023: दूसरे चरण में 70 सीटों पर चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

Updated at : 20 Oct 2023 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ इलेक्शन 2023: दूसरे चरण में 70 सीटों पर चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

दो चरणों में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के लिए नामांकन आज खत्म हो गया. दूसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी. इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसके लिए शनिवार (21 अक्टूबर) को अधिसूचना जारी होगी. इसके साथ ही दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. राजनीतिक दलों के प्रत्याशी 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. दूसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग की कुल 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी. इन विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी. छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है. इसमें बताया गया है कि 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. दो नवंबर तक लोग अपने नाम वापस ले सकेंगे. पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जिसमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें शामिल हैं. वहीं, दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर भी पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा. प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों की मतगणना एक साथ तीन दिसंबर को कराई जाएगी.

दिव्यांग मतदाताओं के सुगम मतदान पर चर्चा 30 को

भारत निर्वाचन आयोग ‘कोई मतदाता न छूटे’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए प्रत्येक वर्ग विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में राज्यस्तरीय संगोष्ठी का आयोजन होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि राज्यस्तरीय संगोष्ठी में दिव्यांग मतदाताओं के सुझावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.

Also Read: Cg Election 2023 Date: छत्तीसगढ़ में इलेक्शन का इतिहास, कब-कब किस पार्टी ने किया शासन

उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं तथा उनके समाधान के संबंध में चर्चा होगी. दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए कार्यरत संस्थाओं की ओर से जो सुझाव आएंगे, उस पर भी विचार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में मतदान दिवस पर मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही विशेष सुविधाओं के साथ ही सुगम मतदान के लिए जिलों में किए जाने वाले नवाचारों/अनुकरणीय कार्यों के संबंध में भी इस दौरान चर्चा की जाएगी.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : ये हैं कांग्रेस के 30 उम्मीदवार, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव से दीपक बैज तक मैदान में

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola