CBSE Board Exams 2024: क्या कैंसिल होगी सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा, यहां जानें बड़ी अपडेट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Feb 2024 9:01 AM
CBSE Board Exams 2024: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है. सोशल मीडिया पर एक मैसैज वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि, किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते सीबीएसई 12वीं की परीक्षा स्थगित हो गई है. अगर आपके पास भी ऐसा मैसेज आया हो या सोशल मीडिया पर पढ़ा हो तो सतर्क जाइए.
CBSE board Exams 2024: किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है. अगर आपके पास भी ऐसा मैसेज आया हो या सोशल मीडिया पर पढ़ा हो तो सतर्क जाइए. सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते सीबीएसई 12वीं की परीक्षा स्थगित हो गई है. सीबीएसई के मुताबिक सोशल मीडिया पर अफवाह और फर्जी सूचनाओं पर ध्यान न दें. यह सूचना सीबीएसई ने शुक्रवार (16 फरवरी, 2024) को जारी की. इससे पहले भी 13 फरवरी को सीबीएसई सूचना और चेतावनी दोनों जारी कर चुका है.
बोर्ड ने किया स्पष्ट
बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा टालने जैसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. छात्रों और अभिभावकों को ऐसे दावों को नजरंदाज करने की सलाह दी गई है.
CBSE Board Exam 2024: फर्जी खबरों पर न दें ध्यान
सीबीएसई बोर्ड ने अभिभावकों और छात्रों को पेपर लीक के संबंध में फर्जी सूचनाओं और असत्यापित खबरों के प्रति भी सचेत किया है. छात्रों को सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी फर्जी खबरों या प्रश्नपत्रों के वीडियो/फोटो पर विश्वास नहीं करना चाहिए.
CBSE Board Exam 2024: हो सकती है कानूनी कार्यवाही
बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि कुछ बेईमान तत्व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पेपर लीक के बारे में अफवाहें फैला सकते हैं और वे परीक्षा के प्रश्न पत्रों तक पहुंच का दावा भी कर सकते हैं. ऐसी गैर-जिम्मेदाराना गतिविधियां छात्रों और जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं. सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि बोर्ड अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










