कलकता हाइकोर्ट : चुनाव के दिन अपने बूथ के 200 मीटर के दायरे में ही रहेंगे शुभेंदु

कांथी थाने से शुभेंदु को नोटिस मिला था. जिसके बाद शुभेंदु ने अपने करीबियों से कहा था कि वह कानून जानते हैं. उन्हें यह भी पता है कि मतदान के दिन वह कितना जा सकते हैं और कितना नहीं जा सकते हैं.
पश्चिम बंगाल में कल होने वाले पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को 200 मीटर के दायरे में ही रहना होगा यह फरमान कलकता हाइकोर्ट ने सुनाया है. पंचायत चुनाव के दौरान शुभेंदु अधिकारी किसी अन्य बूथ पर नहीं जा सकेंगे. इस संबंध में चुनाव आयोग ने पहले ही निर्देश दे दिया थे. कलकता हाइकोर्ट ने शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है. अब राज्य के विपक्ष के नेता और नंदीग्राम के भाजपा विधायक चुनाव के दौरान अपने मतदान केंद्र के अलावा किसी अन्य बूथ पर नहीं जा सकते हैं.
शुभेंदु वैसे तो कांथी के रहने वाले हैं, लेकिन वोटर नंदीग्राम के हैं. कलकता हाइकोर्ट के आदेश के परिणामस्वरूप, वह केवल वोट देने के लिए नंदीग्राम में अपने मतदान केंद्र पर जा सकते हैं. और वहीं रह सकते हैं. इसके अलावा वह किसी भी बूथ पर नहीं जा सकते.शुक्रवार को हाइकोर्ट ने शुभेंदु के मामले को खारिज कर दिया और कहा कि सभी पर समान नियम लागू होंगे. इसलिए इस मामले में आयोग का फैसला बरकरार रहेगा.
Also Read: West Bengal Breaking News : शुभेंदु अधिकारी के नयाग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल समर्थकों से झड़प
गौरतलब है कि कांथी थाने से शुभेंदु को नोटिस मिला था. जिसके बाद शुभेंदु ने अपने करीबियों से कहा था कि वह कानून जानते हैं. उन्हें यह भी पता है कि मतदान के दिन वह कितना जा सकते हैं और कितना नहीं जा सकते हैं. वह अपने बूथ के अलावा किसी अन्य बूथ पर नहीं जायेंगे. लेकिन अगर लोगों को उनकी जरूरत होगी तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे. हालांकि चुनाव आयोग ने इससे काफी पहले ही राज्य के सभी जिला प्रशासन को नोटिस भेजकर कहा था कि मतदान के दिन कानून-व्यवस्था न बिगड़े और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए राजनीतिक नेताओं की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




