ePaper

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, यहां होगा अंतिम संस्कार...

Updated at : 08 Mar 2023 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, यहां होगा अंतिम संस्कार...

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मां के निधन की जानकारी मिलते ही तत्काल सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वाराणसी एयरपोर्ट से मीरजापुर स्थित पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए. उनकी मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है.

विज्ञापन

Mirzapur: योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रामा देवी का होली के पर्व पर बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया. वे 97 साल की थीं. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. अधिक उम्र और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के कारण उनका निधन हुआ है.

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मां के निधन की जानकारी मिलते ही तत्काल सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वाराणसी एयरपोर्ट से मीरजापुर स्थित अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए. उनकी मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित अन्य मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने गहरा शोक जताया है.

जमालपुर क्षेत्र के ओडी गांव निवासी कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन के बाद घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोग पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी पर होगा.

Also Read: उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के बेटे का बचना होगा मुश्किल, अनंत देव को STF में जिम्मेदारी, अब तक किए इतने एनकाउंटर

कैबिनेट मंत्री और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को अपनी मां के निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी. उन्होंने ट्वीट किया कि ईश्वर की इच्छा बड़ी प्रबल है…अंधकार में भी अपने विचारों और स्नेह से मेरा जीवन असीम रौशनी से भर देने वाली, मेरी दुनिया, मेरी पूज्य माताजी ने आज हम सब को छोड़कर इस संसार से विदा ली है. मैं उनके चरणों में नमन करता हूं… ॐ शांति!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और स्वतंत्र देव सिंह से फोन पर बात कर सांत्वना व्यक्त की. सीएम योगी ने ट्वीट करके लिखा- उ.प्र. सरकार में मेरे सहयोगी स्वतंत्र देव सिंह जी की पूज्य माताजी का निधन अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दें. ॐ शांति!

विज्ञापन
Sanjay Singh

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola