पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में यात्री बस जंगल में पलटी, 34 यात्री जख्मी, तीन की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

झाड़ग्राम जिला अस्पताल में भर्ती तीन यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. एक यात्री को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेज दिया गया है. गौरतलब है कि बस यात्रियों को लेकर रगड़ा से झाड़ग्राम की ओर जा रही थी.

विज्ञापन
undefined

पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम थाना अंतर्गत लोधाशुली-झाड़ग्राम मुख्य सड़क पर बोरिया गांव से सटे जंगल में एक यात्री बस के पलट जाने से उसमें सवार 34 यात्री जख्मी हो गये. इनमें से 15 यात्रियों को झाड़ग्राम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
undefined

झाड़ग्राम जिला अस्पताल में भर्ती तीन यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. एक यात्री को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेज दिया गया है. गौरतलब है कि बस यात्रियों को लेकर रगड़ा से झाड़ग्राम की ओर जा रही थी.

undefined

जंगल के रास्ते से गुजरने के दौरान बस की गति अत्यधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस जंगल में पलट गयी. इस दौरान 34 लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस इलाके में पहुंची.

undefined

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से इलाके में सड़क की मरम्मत का काम नहीं हुआ है. इससे इलाके की सड़कें जर्जर हो गयी हैं. ऐसे में यहां आये दिन हादसे होते रहते हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola