ePaper

बर्दवान के पूर्वस्थली से बनकर अमेरिका जा रही है काठ और फाइबर से तैयार दुर्गा प्रतिमा 

Updated at : 21 Sep 2023 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान के पूर्वस्थली से बनकर अमेरिका जा रही है काठ और फाइबर से तैयार दुर्गा प्रतिमा 

मां दुर्गा, जया ,विजया ,गणेश ,कार्तिक महिसासुर समेत देवताओं के वाहन आदि फाइबर से तैयार किए गए है. पूरी प्रतिमा एक ही स्टैड में मौजूद है. कुरियर के माध्यम से हवाई जहाज से कल अमेरिका के लिए रवाना होगा.

विज्ञापन

बर्दवान, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के पूर्वस्थली जहाननगर ग्राम पंचायत के मागनपुर के शंखू देवनाथ द्वारा काठ और फाइबर से तैयार दुर्गा प्रतिमा यहां से अमेरिका रवाना हो रही है. गुरुवार को यह दुर्गा प्रतिमा अमेरिका के लुइसियाना के केनर के रहने वाले अनिमेष रॉय हैं. बुधवार शाम को इस खबर की सूचना मिलने पर पूर्वस्थली उत्तर के विधायक तपन चटर्जी मागनपुर के शंखू देवनाथ के घर पहुंच गए . इतना ही नहीं विधायक ने शंखू देवनाथ द्वारा तैयार की गई काठ और फाइबर से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा को देख प्रशंसा भी की.

करीब चार लाख रुपए में तैयार की जा रही दुर्गा प्रतिमा

विधायक ने कहा की सुदूर बर्दवान जिले के गांव निवासी शंखू देवनाथ जैसे शिल्पकलाकारों के कारण यहां से तैयार दुर्गा प्रतिमा अमेरिका जा रही है. शंखू देवनाथ ने जिले और गांव का नाम रोशन किया है. शंखू देवनाथ ने बताया की स्थानीय एक मित्र तापस दे के एक मित्र नदिया जिले के स्वरूपगंज निवासी अनिमेष राय परिवार के साथ अमेरिका में रहते है. अनिमेष राय अपने घर में दुर्गा पूजा के लिए फोन कर तापस को दुर्गा प्रतिमा भेजने को कहा था. तापस के माध्यम से ही शंखू देवनाथ को यह दुर्गा प्रतिमा बनाने का काम मिला था. शंखू देवनाथ ने बताया की करीब चार लाख रुपए में यह दुर्गा प्रतिमा बनाया गया है.

Also Read: बर्दवान में बकरी चराने गई दो महिलाओं को वाहन ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत
हवाई जहाज से कल अमेरिका के लिए रवाना होंगी मां दुर्गा

जिसका साढ़े तीन फुट हाइट है तथा चौड़ाई चार फुट के करीब है. प्रतिमा के पीछे का हिस्सा स्टैंड काठ से बना हुआ है. मां दुर्गा, जया ,विजया ,गणेश ,कार्तिक महिसासुर समेत देवताओं के वाहन आदि फाइबर से तैयार किए गए है. पूरी प्रतिमा एक ही स्टैड में मौजूद है. कुरियर के माध्यम से हवाई जहाज से कल अमेरिका के लिए रवाना होगा. शंखू देवनाथ ने बताया की इस प्रतिमा को बनाने में ढेड़ माह के करीब समय लग गया. मुझे खुशी है की मेरे द्वारा तैयार पहली दुर्गा प्रतिमा देश से बाहर अमेरिका जा रही है. शंखू देवनाथ के इस सफलता को लेकर परिवार और गांव के लोगों में भी खुशी है.

Also Read: राज्य में पहला जलकुंभी उधोग स्थापित होगा पूर्व बर्दवान जिले में, इलाके के लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola