Bollywood & TV LIVE Updates : रणवीर सिंह टीवी पर ‘The Big Picture’ से देंगे दस्तक, आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ने की आत्महत्या
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही फिल्मों में इंट्री लेने वाली हैं. शनाया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें पोस्ट करती रहती है. अब उन्होंने अनन्या पांडे और नव्या नवेली नंदा के साथ की कई तसवीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. वहीं, शो कसौटी जिंदगी की सीरियल से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. उनपर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates
रणवीर सिंह टीवी डेब्यू के लिए तैयार
अपनी फिल्मों से बड़े पर्दे पर सालों तक राज करने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह टेलीविजन पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कई मौकों पर एक एक्टर के रूप में अपनी काबिलियत साबित करने वाले अभिनेता अब द बिग पिक्चर नामक एक शो में अभिनय करेंगे. कलर्स पर प्रसारित होने वाला यह शो विजुअल बेस्ड क्विज शो है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने शो का पहला प्रोमो साझा किया. प्रोमो में रणवीर सिल्वर स्क्रीन पर अब तक निभाए गए कई किरदारों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं.
आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ने की आत्महत्या
बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते (Rajesh Sapte) ने पुणे स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि राकेश मौर्य पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. इसी से तंग आकर उन्होंने इतना कठोर कदम उठाने का फैसला किया.
राज कौशल के प्रेयर मीट के लिए पहुंचीं मौनी रॉय
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 30 जून को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. हाल ही में उनकी प्रेयर मीट आयोजित की गई जिसमें शामिल होने के लिए इस फैमिली की करीबी मौनी रॉय पहुंचीं. उनकी वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है.
दिलीप कुमार की हालत में सुधार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने उनके तबीयत के बारे में फैंस को बताया. सायरा बानो ने कहा कि उनकी तबीयत अब स्थिर है. वह अभी भी आईसीयू में हैं. हम उन्हें घर ले जाना चाहते हैं लेकिन हम डॉक्टर के अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं. साथ ही बताया कि उन्हें आज डिस्चार्ज नहीं किया जा रहा है.
आमिर खान और किरण राव ने लिया तलाक
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव ने तलाक ले लिया हैं. दोनों ने 2005 में शादी की थी. अब शादी के 15 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. एक आधिकारिक बयान जारी कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है. बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद राव खान है
वाटर एरोबिक्स करते हुए धर्मेंद्र ने कही ये बात
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों लगातार वाटर एरोबिक्स करते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियोज शेयर करती रहते हैं. अब उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर कर लिखा, ‘दोस्तों, आप लोगों की प्यारी प्रतिक्रियाओं के लिए ढेर सारा प्यार. आपको यह जानकर खशी होगी कि मैंने शाम को भी वाटर एरोबिक्स शुरू कर दी है…यह बहुत मजेदार है.’
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए