Bollywood & TV LIVE Updates: वरुण धवन ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, अमित टंडन बनेंगे ‘बिग बॉस 15’ का हिस्सा!
Bollywood & TV LIVE Updates : फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई दुख जता रहा है. प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान सहित कई अन्य स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उनके लिए सोशल मीडिया श्रद्धांजलि दी. वहीं, करीना कपूर ने अपने घर पर एक हाउस पार्टी रखी थी. इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और अमृता अरोड़ा पहुंचे थे. बेबो ने इसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
वरुण धवन ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज
हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है. वरुण धवन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने तसवीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, #VACCINATED बेहतरीन डॉक्टरों का शुक्रिया. किसी के लिए चुभन मत बनो, जाओ चुभन ले पाओ. वरुण की इस तसवीर पर रिएक्ट करते हुए इलियाना डिक्रूज ने कैप्शन की ओर इशारा करते हुए हंसने वाले इमोजी शेयर किये हैं.
अमित टंडन बनेंगे बिग बॉस 15 के शो का हिस्सा!
Bigg Boss 15 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं. अब निर्माताओं ने अपने शो का हिस्सा बनने के लिए टीवी के कई सेलेब्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अमित टंडन को शो की पेशकश की गई है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अमित टंडन को मेकर्स ने इस ऑफर का दिया है. उन्होंने टीवी के कई लोकप्रिय शो जैसे कि ‘क्यों सास भी कभी बहू थी’, ‘दिल मिल गए’, ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘कसम तेरे प्यार की’ में काम किया.
आलिया भट्ट का लेटेस्ट फोटोशूट
आलिया भट्ट ने फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है.
मीरा राजूपत ने बेटी को लेकर शेयर किया ये प्यारा पोस्ट
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजूपत कपूर भले से फिल्मी लाइम लाइट से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी मिशा का फोटो शेयर किया है. इस तसवीर में उनकी बेटी मीशा का चेहरा नहीं दिख रहा है. तसवीर में वो ब्लैक एंड व्हाइट चैक टॉप में दिख रही हैं, जिसपर एम अल्फाबेट का स्टिगर लगा हुआ है.उन्होंने लिखा, ‘बेबी एम अब बच्चा नहीं है। वो बहुत तेजी से ग्रो कर रही है!
रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट फोटो
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी लेटेस्ट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तसवीर में उनके साथ डॉगी ऑरा नजर आ रहा है. ये फोटो बेहद प्यारी है औऱ फैंस इसपर कमेंट कर रहे है.
अंकिता लोखंडे का वर्कआउट वीडियो वायरल
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो में अंकिता वर्कआउट करती हुईं दिख रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए