Live Updates

Dil Bechara Trailer : सुशांत सिंह की आखिरी फिल्‍म का ट्रेलर देख भावुक हुए फैंस, बोले- सीधे दिल में उतर गए...

Updated at : 06 Jul 2020 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Dil Bechara Trailer : सुशांत सिंह की आखिरी फिल्‍म का ट्रेलर देख भावुक हुए फैंस, बोले- सीधे दिल में उतर गए...

Sushant Singh Rajput, Dil Bechara trailer out, Live Updates : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा' का ट्रेलर आज ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा. फिल्म में सुशांत के अलावा डेब्यूटेंट संजना सांघी भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. आगामी 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी. इस फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है. इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी. वहीं, फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस में बेताबी बढ़ती जा रही है. जानें पल- पल की अपडेट्स...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

सीधे दिल में उतर गए सुशांत

फिल्‍म का दमदार ट्रेलर एक बार फिर यह साबित कर रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत वाकई एक शानदार अभिनेता थे. ट्रेलर में कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते हुए दो जवान लोगों की कहानी को दिखाया गया है. सुशांत की एक्टिंग को देख फैंस लगतार ट्वीट कर रहे हैं कि आप फिर दिल में उतर गए.

14 मिनट में एक लाख से ज्‍यादा व्‍यूज

सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की ‘दिल बेचारा’ को 14 मिनट में ही यूट्यूब पर 100K यानी एक लाख से ज्‍यादा व्यूज मिले. इस मामले में इस फिल्‍म ने सलमान खान की फिल्‍म ‘दबंग 3’ के ट्रेलर के व्‍यूज को पछाड़ दिया है. दबंग 3 को 15 मिनट में इतने व्‍यूज मिले थे. फिलहाल 1 घंटे में ट्रेलर को 4 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल चुके हैं.

हर दर्द छीन लिया

फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका निभा रही संजना सांघी ने लिखा,’ यहां आपके लिए पेश है, हमारा प्यार और मेहनत. #DilBecharaTrailer ट्रेलर रिलीज. वह था जिसने उसे खुश किया, और हर छोटे से छोटे पल का जश्न मनाकर उसका दर्द छीन लिया.’

ए आर रहमान ने कही ये बात

मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने फिल्‍म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा,’ दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज… इस प्रेम कहानी का आनंद लें.’

ये हम डिसाडइ नहीं कर सकते

एक फैन ने फिल्‍म का डायलॉग साझा करते हुए लिखा,’ जन्‍म कब लेना है और मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं कर सकते, पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं.’

इंतजार खत्‍म, ट्रेलर रिलीज

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. यहां देखें VIDEO

भावुक हुए मुकेश छाबड़ा

उन्‍होंने आगे लिखा,’ मैं आपके सामने हमारे सपने, मेरे दोस्‍त सुशांत के सपने को पेश कर रहा हूं, जो मेरे दिल में मेरे आखिरी सांस तक बसा रहेगा. ट्रेलर में आपको दिखेगा हमने पूरे दिल से काम किया है. इस फिल्‍म के लिए आपको कोई सब्‍सक्रिप्‍शन लेने की जरूरत नहीं हैं. सभी भारतवासी से मुफ्त में देख सकते हैं. मैं सभी से आग्रह करता हूं आप अपने परिवार के साथ, जो भी आपके सबसे ज्‍यादा करीब है उसके साथ यह फिल्‍म जरूर देखें.’

4 बजे रिलीज होगा ट्रेलर

सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर 4 बजे रिलीज हो सकता है. ऐसे में फैंस की बेताबी और बढ़ गई है. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्‍म के ट्रेलर को लेकर लोगों की उत्‍सुकता सोशल मीडिया पर लोगों के मैसेज से देखा जा सकता है.

अरमान मलिक ने टाली सॉन्‍ग की रिलीज डेट

सिंगर अरमान मलिक ने अपने नए गाने की रिलीज को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सम्मान में टाल दिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मुझे अभी-अभी पता चला कि ‘दिल बेचारा’ भी 6 जुलाई को रिलीज हो रही है और सुशांत को दिल से सम्मान देने के लिए हमने एक टीम के रूप में मिलकर हमारे आनेवाले सिंगल सॉन्‍ग ‘जरा ठहरो’ की रिलीज को 8 जुलाई तक टालने का फैसला लिया है. धैर्य के लिए आपका शुक्रिया.”

सुशांत की आखिरी फिल्‍म को लेकर ये रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं फैंस

सुबह से ही ट्विटर पर #DilBecharaTrailer तेजी से ट्रेंड कर रहा है. लोग प्यार और समर्थन के साथ इसपर प्‍यार बरसा रहे हैं. वे चाहते हैं कि निर्माता इसका जल्द से जल्द ट्रेलर जारी करें ताकि वे एक रिकॉर्ड कायम कर सकें. लोग अभी से ही ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर को 100 मिलियन तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं.

संजना ने शेयर की थी सुशांत संग ये तसवीर

एक दिन पहले भी संजना संघी ने सुशांत के साथ अपनी एक तसवीर शेयर की थी. तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा था, ओए? तुम्हारे गंदे जोक्स पर मुझे तब तक हंसना है जब तक मेरे पेट में दर्द नहीं हो जाता. हैम एंड चीज ऑमलेट खाने में और चाय पीने में तुम्हारे साथ कंपटीशन लगाना है. स्क्र‍िप्ट को लेकर बहस करनी है कि किसकी स्क्र‍िप्ट ज्यादा फट चुकी है क्योंकि हम अंतहीन काम करते थे. तुम्हारी एनर्जी के साथ खुद को भी खड़े रखना है. जब तुम कहते थे- चल ना थोड़ा डांस करते हैं, वो भी किसी टफ सीन के बीच. युवल नोआ हरारी और फ्रयूड की किताबों पर हमारी सोच को लेकर बहस करनी है.’

एक्ट्रेस संजना सांघी से भी हुई थी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी से मुंबई पुलिस ने तकरीबन 9 घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान संजना के बयान के मुताबिक उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत पर कोई मीटू का आरोप नहीं लगाया था और न ही इस तरह की कोई घटना हुई थी. उन्होंने ये भी बताया था कि सुशांत की निजी जिंदगी में क्या चल रहा है, ये कभी उन्होंने डिस्कस ही नहीं किया.

पुलिस ने की थी मुकेश छाबड़ा से पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस ने एक्टर के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से पुलिस ने पूछताछ की थी. यह पूछताछ तकरीबन सात घंटे तक चली थी. मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को बताया था कि वह सुशांत को एक फिल्म में डायरेक्ट कर चुके हैं. फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है.

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola