Live Updates

Bollywood & TV LIVE : इरफान खान के बेटे बाबिल का डेब्यू, टीजर VIDEO रिलीज, यहां देखें…

Updated:
विज्ञापन

Bollywood, Indian TV Actress Latest update Breaking News : बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) जल्द ही अपना एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं. इसके जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इस समय लंदन में हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वह भारत को काफी मिस कर रही हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो झूम-झूमकर ‘दमादम मस्त कलंदर’ गाती दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन

इरफान खान के बेटे बाबिल का डेब्यू

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने डेब्यू प्रोजेक्ट का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है. वहीं निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी मेकिंग वीडियो भी जारी कर दिया है. इस फिल्म का निर्माण अनुष्का शर्मा कर रही है. इस वीडियो में बाबिल खान को देखा जा सकता है. इसे बर्फीली जगहों पर फिल्माया गया है. देखें वीडियो…

सोनू सूद ने की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की अपील,

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने की अपील की है. सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए अपील की है. इस वीडियो में उन्होंने बोर्ड परीक्षा को ऑफलाइन न करवाने की अपील की है. सोनू सूद वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, मैं उन सभी छात्रों की ओर से निवेदन करता हूं, जो इस कठिन समय में ऑफलाइन बोर्ड एग्जाम के लिए उपस्थित होने को मजबूर हैं. एक दिन में 145k बढ़ने वाले मामलों के साथ मुझे लगता है कि इतने जीवन को खतरे में डालने के बजाय उन्हें बढ़ावा देने के लिए एक आंतरिक मूल्यांकन विधि होनी चाहिए.

दिगांगना सूर्यवंशी का ये वीडियो वायरल

Bigg Boss एक्स- कंटेस्टेंट दिगांगना सूर्यवंशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है, जिसमें वो मोर के साथ दिख रही हैं. इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में दिगांगना मोर के पास जाती है और अचानक वो मोर उड़कर उनके पास आ जाता है. इस वजह से वो काफी डर जाती है. आप भी देखिए ये वीडियो.

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे कोरोना पॉजिटिव

कोरोना की चपेट में अबतक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स आ चुके हैं. अब इस लिस्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी. वो लिखती है, ‘मैं आप सभी को जानकारी देना चाहती हूं कि मैं आज सुबह ही कोरोना संक्रमित पाई गई हूं. मैं और मेरे परिवार ने सभी एहतियाती उपाय और मेडिकल केयर ले लिए हैं. कृप्या चिंता ना करें हम पूरी तरह ठीक हैं. ‘मेरे और मेरे परिवार के लिए दुआएं करें.’

Bigg Boss विनर रुबीना दिलैक की नयी तसवीर

Bigg Boss विनर रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नयी तसवीरें फैंस के साथ पोस्ट किया हैं. इन तसवीरों में वो लेमन ग्रीन कलर की ऑफशोल्डर ड्रेस में काफी अलग लग रही है. उनके सिर पर फूलों का गुलदस्ता भी है. एक्ट्रेस का ये नया अंदाज कुछ मीडिया यूजर्स को पसन्द आ रहा है तो कुछ उन्हें ट्रोल करने की कोशिश कर रहे है.

आलिया भट्ट की नयी सेल्फी वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद से वो क्वारंटीन में है. लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से फैंस को अपडेट देती रहती है. आलिया ने अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल हो रही है. इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘सपने देखने वाले कभी नहीं जागते.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola