UP Election 2022: अलीगढ़ में 14 जनवरी के बाद भाजपा खोलेगी अपने 'पत्ते', उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा तेज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jan 2022 8:29 PM
चुनाव आयोग द्वारा तिथि घोषित करने के कारण भाजपा 14 जनवरी के बाद अलीगढ़ की कोल, शहर, अतरौली, खैर, बरौली, इगलास, छर्रा से प्रत्याशियों की घोषणा करेगी.
Aligarh News: चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा करते ही राजनीतिक पार्टियों में प्रत्याशी घोषित करने के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है. अलीगढ़ की सातों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा 14 जनवरी के बाद की जाएगी.
अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव 2022 प्रथम चरण में ही होने हैं. 21 जनवरी तक नामांकन करने की तिथि घोषित कर दी गई है. इसे देखते हुए अलीगढ़ की सातों विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा के लिए प्रदेश नेतृत्व में सक्रियता शुरू हो गई है. भाजपा के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने प्रभात खबर को बताया कि 14 जनवरी के बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे. भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सबसे अंत में करती थी. चुनाव आयोग द्वारा तिथि घोषित करने के कारण भाजपा 14 जनवरी के बाद अलीगढ़ की कोल, शहर, अतरौली, खैर, बरौली, इगलास, छर्रा से प्रत्याशियों की घोषणा करेगी.
अलीगढ़ में अभी तक केवल बसपा ने अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा सबसे पहले की है. छर्रा विधानसभा से तिलक राज यादव और बरौली विधानसभा से पंडित नरेंद्र शर्मा को बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं, सातों विधानसभाओं के लिए सपा, कांग्रेस, रालोद, शिवसेना, राष्ट्रीय सवर्ण दल, एआईएमआईएम समेत अन्य राजनीतिक पार्टियां जल्दी अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी.
Also Read: UP Election 2022: यूपी में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही इन कामों पर लगी पाबंदी, पढ़ें काम की खबर
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










