Prayagraj News: BJP नेता पर जानलेवा हमला, पड़िला महादेव की कृपा से बचे अजय शर्मा...

लोगों की मानें तो हमले से कुछ देर पहले अजय शर्मा पड़िला महादेव के दर्शन करके लौटे थे. उन्हीं की कृपा से बच गए. डॉक्टर के मुताबिक एक गोली दिल के पास फंसी थी. यदि गोली दिल के पास लग जाती तो बचना मुश्किल था.
Prayagraj News: प्रयागराज में भाजपा नेता और किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष अजय शर्मा को उनके घर के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया था. जानलेवा हमले के बाद भाजपा नेता की जान बच गई. लोगों की मानें तो हमले से कुछ देर पहले अजय शर्मा पड़िला महादेव के दर्शन करके लौटे थे. उन्हीं की कृपा से बच गए. डॉक्टर के मुताबिक एक गोली दिल के पास फंसी थी. यदि गोली दिल के पास लग जाती तो बचना मुश्किल था.
डॉक्टरों ने मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे भाजपा नेता अजय शर्मा का ऑपरेशन कर उनकी छाती, जबड़े और पेट से तीन गोलियां निकाली है. एक गोली लेफ्ट जबड़े को चीरते हुए राइट जबड़े में जा धंसी थी. दूसरी गोली पीछे कंधे को भेदकर दिल के बेहद पास छाती में फंसी थी. तीसरी गोली जांघ में फंसी थी.
Also Read: Chhath 2021: लखनऊ के लक्ष्मण मेला घाट में छठ की तैयारी पूरी, ऑन-स्पॉट होगा वैक्सीनेशन, गाइडलाइंस जारी
ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बताया कि अब भाजपा नेता अजय शर्मा खतरे से बाहर हैं. उनके शरीर से सभी गोलियां निकाल दी गई हैं. डॉक्टरों की टीम अब भी उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है.
बताया जाता है कि नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता अजय शर्मा को उनके घर के ही पास सोमवार की रात करीब 10 बजे गोलियों से छलनी कर दिया था. बदमाशों ने उन्हें आठ गोलियां मारी थी. उन्हें मृत समझ हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे. पुलिस की मानें तो मुखबिरी के बाद घटना को अंजाम दिया गया.
पड़िला महादेव मंदिर का प्रयागराज की पंच कोशी परिक्रमा में विशेष महत्व है. भगवान शिव को समर्पित मंदिर जनपद मुख्यालय से 16 किमी दूर (इलाहाबाद-प्रतापगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 96) फाफामऊ के थरवई गांव में है. यहां सोमवार, शिवरात्रि, श्रावण और पुरुषोत्तम माह के मौके पर भक्तों की भरी भीड़ उमड़ती है.
(रिपोर्ट: एसके इलाहाबादी, प्रयागराज)
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




