ePaper

Bihar Assembly Election Phase 1 Voting : कोडरमा से सटे नवादा के रजौली विधानसभा क्षेत्र में हो रही वोटिंग, युवा वोटरों का दिख रहा उत्साह

Updated at : 28 Oct 2020 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly Election Phase 1 Voting : कोडरमा से सटे नवादा के रजौली विधानसभा क्षेत्र में हो रही वोटिंग, युवा वोटरों का दिख रहा उत्साह

Bihar Assembly Election Phase 1 Voting : कोडरमा (विकास कुमार) : कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड से सटे बिहार के नवादा जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग जारी है. इस दौरान युवा वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है. सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election Phase 1 Voting : कोडरमा (विकास कुमार) : कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड से सटे बिहार के नवादा जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग जारी है. इस दौरान युवा वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है. सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है.

बिहार के नवादा जिले के रजौली विधानसभा क्षेत्र के सपही बूथ नंबर 304, बसरौन बूथ नंबर 305, चटकरी बूथ नंबर 306, सीमरातरी बूथ नंबर 307(क) व 307 (ख) पर मतदान शांतिपूर्ण हो रहा है. यहां युवा वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है. यहां कुल 3500 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. पोलिंग पार्टी को लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे कोडरमा एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टी में शामिल 30 कर्मियों को बूथ पर पहुंचा दिया गया है. मतदान समाप्त होने पर फिर इन्हें वापस सुरक्षित लाया जायेगा.

undefined

बिहार के 7 बूथों पर जाने का सुगम रास्ता कोडरमा से ही है. पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब की अध्यक्षता में कोडरमा और नवादा पुलिस की संयुक्त बैठक हुई थी. इसमें कोडरमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले बिहार के नवादा जिले के 7 मतदान केंद्रों पर संयुक्त रूप से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, नक्सली अभियान को तेज करने सहित कई मुद्दों पर अहम निर्णय लिए गए थे.

Also Read: लद्दाख में शहीद झारखंड के अभिषेक कुमार साहू को रांचीवासियों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, अंत्येष्टि आज

जानकारी के मुताबिक बिहार के नवादा जिले के 6 बूथ सपही व एक बूथ बेंदी पिकेट से सटे होने के कारण उक्त 7 बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए कोडरमा पुलिस मदद कर रही है. इन बूथों पर पोलिंग कराने जाने वाले पोलिंग पार्टियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाने व मतदान के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेवारी कोडरमा पुलिस की है.

Also Read: भारतीय नौ सेना में शामिल स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस कवरत्ती का क्या है झारखंड कनेक्शन, पढ़िए ये रिपोर्ट

मतदान के दौरान नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर साझा अभियान चलाने, कोडरमा होते हुए बिहार जाने वाले तथा बिहार से कोडरमा होते हुए झारखंड प्रवेश करने वाले वाहनों को बॉर्डर एरिया के समीप सघन जांच करने, सूचना तंत्र को मजबूत कर एक दूसरे को सूचना साझा करने पर जोर दिया गया है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन