Big Accident In UP: कन्नौज में बस और टैंकर की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत, 19 लोग घायल, मुआवजे की घोषणा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Dec 2024 9:34 PM

विज्ञापन

Big Accident In UP

Big Accident In UP: उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हुआ है. यहां एक बस और टैंकर की भिड़ंत हो गई है. हादसे में आठ लोगों की जान चली गई है. वहीं 19 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

Big Accident In UP: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक डबल डेकर बस और टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं हादसे में 19 लोगों के घायल होने की खबर है. यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ है. हादसे के बाद आनन-फानन में पुलिस पहुंची. राहत और बचाव कार्य जारी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

हादसे में 8 लोगों की मौत

हादसे को लेकर कन्नौज के एसपी अमित कुमार ने कहा है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस और पानी के टैंकर की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों का सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

बस ने मारी टैंकर को टक्कर

घटना के समय वहीं मौजूद लोगों ने बताया की बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई. हादसे के बाद बस पलट गई. बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे के बाद बस में बैठे लोगों की चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने भी घटना के बाद पीड़ितो को बस से बाहर निकाला.

पीएमओ ने की मुआवजे की घोषणा

उत्तर प्रदेश के कन्नौज बस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. पीएम मोदी ने कहा है कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है. पीएमओ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे.

Also Read: Farmer Protest: शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त तनाव, बैरिकेड पर चढ़ गये किसान, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola