Ajay Devgn की लेटेस्ट फोटोज देख फैंस बोले- बोलो जुबां केसरी... भोला स्टार के डैशिंग लुक पर हो जाएंगे फिदा

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 May 2023 5:28 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर हाल ही में भोला में नजर आए थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक डैशिंग फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी. अजय ने 1991 की फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और वर्षों में कई सफल फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें दिलवाले, इश्क, हम दिल दे चुके सनम, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह शामिल हैं. वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई और गोलमाल और सिंघम श्रृंखला शामिल है. अब एक्टर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर काफी डैपर लग रहे हैं.

अजय ने शेयर की डैशिंग फोटो

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं. फोटो में एक्टर हाईनेक के साथ जैकेट और ब्लैक पैंट को पेयरअप किया है. आंखों में उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस भी लगा रखा है. एक्टर की तसवीर को देख कोई भी उनपर फिदा हो जाएगा. अजय की फोटो पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”बोलो जुबां केसरी”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भोला में आपकी एक्टिंग देख आप पर फिदा हो गया…क्या कमाल ढाते हो, बेस्ट एक्टर”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”हैंडसम हमेशा के लिए… आपके लुक को देखकर हमारा तो दिन बन गया”.

https://www.instagram.com/p/CsIjRuVt3t1/
अजय देवगन भोला में आये थे नजर

अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने अपने दमदार एक्शन सीक्वेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था. 30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म को क्रिटिक्स से काफी ज्यादा प्यार मिला. फिल्म में अजय के अलावा तब्बू, गजराज राव, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. मूवी ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. अब एक्टर जल्द ही सिंघम 3 में नजर आएंगे. इस फिल्म से रोहित शेट्टी और अजय देवगन 11वीं बार एक साथ काम करेंगे.

Also Read: KRK ने विवेक ओबरॉय से कर दी ऋतिक रोशन की तुलना, कहा- विक्रेम वेधा को कोई भी OTT कंपनी…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola