Tabu: इस साउथ एक्टर से ब्रेकअप के बाद टूट गई थी तब्बू, जानें एक्ट्रेस की वो कहानी, जो शायद ही आप जानते होंगे

Published by : Ashish Lata Updated At : 01 Apr 2023 2:15 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू अपनी स्टनिंग अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती है. आज हम एक्ट्रेस के जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें बताएंगे, जो शायद ही आपलोग को पता होगी. एक वक्त था जब तब्बू साउथ के बड़े स्टार को डेट कर रही थी, हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया.

विज्ञापन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू आज भी अपनी ग्लैमरस अदाओं से अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को फेल करती है. एक्ट्रेस की हुस्न पर फैंस दिल हार बैठते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म भोला रिलीज हुई, इसमें तब्बू पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दी. उन्हें जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया. अपने शानदार करियर में तब्बू ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ काम किया है. हालांकि असल जिंदगी में उनका रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल है. लेकिन क्या आपको पता है कि तब्बू को साउथ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक मशहूर एक्टर से प्यार हो गया था, हालांकि जब ब्रेकअप हुआ था तो एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थी.

इस साउथ एक्टर के प्यार में पागल थी तब्बू

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें अभिनेता नागार्जुन और तब्बू की रिलेशनशिप में होने की अफवाह थी. भले ही दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं, लेकिन नागार्जुन ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में नागार्जुन ने कहा था ”हां, तब्बू मेरी बहुत अच्छी दोस्त है. हमारी दोस्ती तब से चली आ रही है, जब मैं 21 या 22 साल का था और वह सिर्फ 16 साल की थी. यह लगभग आधी जिंदगी की तरह है… हमारी दोस्ती के बारे में जितना भी कहा जाए कम है. मेरे पास उनके बारे में छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. जब आप उसका नाम लेते हैं, तो मेरा चेहरा खिल उठता है… हम अच्छे दोस्त हैं”.

https://www.instagram.com/p/CoopATdNXeh/?hl=en
इस फिल्म में दिखे थे नागार्जुन और तब्बू

कहा तो ये भी जाता है कि जब नागार्जुन से तब्बू का रिश्ता खत्म हुआ था, तो एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थी. उन्होंने इसके बाद कई सालों तक किसी को डेट नहीं किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तब्बू नागार्जुन के अलावा संजय कपूर, साजिद नाडियाडवाला जैसे स्टार्स को डेट कर चुकी है. बता दें कि नागार्जुन और तब्बू ने दो तेलुगु फिल्मों – निन्ने पेल्लादथा और आविदा मां आविदे में एक साथ काम किया था. निन्ने पेल्लादता (1996) रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसे नागार्जुन द्वारा निर्मित और कृष्णा वामसी द्वारा निर्देशित है. फिल्म को उस वर्ष तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. आविदा मां आविदे (1998) एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे ईवीवी सत्यनारायण ने लिखा और निर्देशित किया है. इस फिल्म में हीरा राजगोपाल भी हैं.

Also Read: अजय देवगन को तलाक देना चाहती थीं काजोल, इस एक्ट्रेस की वजह से टूटने की कगार पर पहुंच गया था घर, जानें किस्सा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola