रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल भोजपुरी गाना ‘लचके कमरिया’ मचा रहा तहलका, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल भोजपुरी गाना ‘लचके कमरिया’ मचा रहा तहलका, देखें VIDEO

Ritesh Pandey- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे का नया गाना रिलीज होते के साथ ही धूम मचाने लगा हैं. उनका नया गाना लचके कमरिया यूट्यूब पर छा गया है. इस गाने में रितेश के साथ मधु शर्मा भी हैं. फैंस को गाने में उन दोनों की जोड़ी खूब भा रही है. लचके कमरिया’ गाना यशी फिल्म्स के ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

Ritesh Pandey new song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का नया गाना रिलीज होते के साथ ही धूम मचाने लगा हैं. उनका नया गाना लचके कमरिया यूट्यूब पर छा गया है. इस गाने में रितेश के साथ मधु शर्मा भी हैं. फैंस को गाने में उन दोनों की जोड़ी खूब भा रही है. लचके कमरिया’ गाना यशी फिल्म्स के ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

Also Read: Bhojpuri Gana: रितेश पांडे के ‘हेलो कौन’ गाने ने पहले तोड़ा रिकॉर्ड, अब लॉकडाउन में देखा जा रहा बार-बार

रितेश पांडे का ये पहला भोजपुरी इंटरनेशनल गाना है. इस गाने की शूटिंग दुबई में हुई है. रिलीज के साथ गाने का टैग भी ‘रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल गाना’ रखा गया है. गाने का म्यूजिक मशहूर भोजपुरी संगीतकार आशिष वर्मा ने दिया और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं. वीडियो डायरेक्टर कुमार सौरव सिन्हा ने किया है. इस गाने में रितेश पांडे और मधु शर्मा की केमेस्‍ट्री कमाल की लग रही है. दोनों साथ में जबरदस्त डांस कर रहे है.

गाने को मिले दर्शकों के प्‍यार को लेकर रितेश पांडे ने कहा कि मुझे उम्‍मीद थी कि गाने को लोग सराहेंगे. ‘लचके कमरिया’ बेहद खूबसूरत है, जिसकी मेकिंग काफी बड़े पैमाने पर हुई है. मैंने जब इस गाने को गाया था, तब लगा था कि जब गाना रिलीज होगा तो धमाल मचायेगा.

Also Read: Bhojpuri Gana: लॉकडाउन में Monalisa के डांस Video बार बार देखे जा रहे, आपने देखा क्या?

इससे पहले रितेश पांडे का रैप सॉन्ग ‘हेलो कौन’ पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुका हैं. उनके इस गाने को करीब 500 मिलियन बार देखा गया है. गाना ऋद्धि म्‍यूजिक वर्ल्‍ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 9 दिसंबर 2019 में रिलीज किया गया था, जिसे रितेश पांडे ने स्‍नेह उपाध्‍याय के साथ मिलकर गाया है. इसके बोल आशिष वर्मा ने लिखें है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola