ePaper

Nirahua ने हरी साड़ी पहनकर मचाया गर्दा, दाढ़ी वाली औरत को देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी, VIDEO

Updated at : 10 Jan 2022 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Nirahua ने हरी साड़ी पहनकर मचाया गर्दा, दाढ़ी वाली औरत को देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी, VIDEO

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर औरत के गेटअप में नजर आ रहे हैं. निरहुआ को ऐसे देखकर फैंस की हंसी छूट रही है.

विज्ञापन

भोजपुरी के जाने-माने गायक और कलाकार दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav Nirahua) अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनकी भोजपुरी फिल्म हो या फिर कोई गाना मिनटों में ट्रेंड करने लगता है. एक्टर की सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. निरहुआ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. उनकी और आम्रपाली की जोड़ी दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है.

अब दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ का एक फनाी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो इतना मजेदार है कि दर्शकों को हंसी नहीं रुक रही है. इस वीडियो में भोजपुरी सुपरस्टार को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है. वीडियो में निरहुआ हरे रंग की साड़ी पहने नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज पहन रखा है. निरहुआ ने इस दौरान मांगटीका और गले में हेवी ज्वेलरी कैरी किया है. उन्होंने हाथों में चूड़ियां भी पहन रखी है. साथ ही चेहरे पर बिंदी के साथ-साथ फुल मेकअप किया है. उनका यह लुक फैंस को हंसाने के लिए काफी है.

https://www.instagram.com/p/CYcJsuQpnZN/

निरहुआ का ये बीटीएस वीड‍ियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गना काफी मजेदार है. इसके बोल है, ‘कोई हमें भी पटा लो…गरीबों की दुआ लगेगी’. निरहुआ ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, नाच बैजू नाच @lalvijays. इस टाइटल से ऐसा लग रहा है कि निरहुआ की कोई फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. जिसमें वह महिला के लुक में नजर आएंगे. हालांकि अभी किसी तरह की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

इससे पहले भी निरहुआ ने एक फोटो शेयर की थी. जिसमें वह ट्रांसजेंडर के रुप में नजर आ रहे थे. उस लुक में भी एक्टर ने पीले-लाल कलर की साड़ी पहन रखी है. जिसके साथ पर्पल कलर का ब्लाउज पहना हुआ है. माथे पर उन्होंने मांग टीका पहना है. वहीं गले में ज्वेलरी को कैरी किया है. इस लुक के साथ उन्होंने पैरों में घूंघरू भी पहन रखा था. इतना ही नहीं उन्होंने हेडफोन लगाए बैठकर मजे से पोज भी दिए थे.

https://www.instagram.com/p/CYT1VhVhcoe/

वर्कफ्रंट की बात करें तो निरहुआ ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. एक्टर जल्द ही ‘आई मिलन की रात’, ‘दुल्हा हिंदुस्तानी’, ‘आए हम बराती बरात लेके’ और ‘गोबरधन’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.

Also Read: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के दीवाने थे Nirahua, फिल्म देखने के चक्कर में मिली थी ये सजा

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola