Bhediya Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘भेड़िया’, 5वें दिन हुआ महज इतना कारोबार

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Nov 2022 8:38 AM

विज्ञापन

वरुण धवन और कृति सनेन की फिल्म 'भेड़िया' की कमाई में गिरावट देखने को मिली. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया. अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म का टोटल कलेक्शन आपको बताते है.

विज्ञापन

Bhediya Box Office Collection Day 5: अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) ने चार दिन में 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) अहम किरदार में है. मूवी को समीक्षकों और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 अभी भी चल रही है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों का टोटल कलेक्शन कितना है.

फिल्म ‘भेड़िया’ का 5वें दिन का कलेक्शन

वरुण धवन और कृति सनेन की फिल्म ‘भेड़िया’ के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि ये कलेक्शन निराशाजनक है. शुक्रवार को फिल्म ने 7.48 करोड़ का कलेक्शन किया. मूवी ने शनिवार को 11.50 करोड़ का बिजनेस किया और सोमवार को 3.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ. कुल कमाई की बात करें तो अब तक फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार भी नहीं कर पाई. अबतक सिर्फ 36.90 करोड़ की कमाई हुई है.


फिल्म के बारे में वरुण ने कही थी ये बात

वरुण धवन ने फिल्म के बारे में पीटीआई से बात करते हुए कहा था, से कहा था, जब से मैं एक अभिनेता बना, मेरा उद्देश्य हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करना रहा है. ज्ञान नहीं बांटना पर पब्लिक को एन्जॉय कराना है. स्त्री एक पैसा वसूल फिल्म थी और भेड़िया भी टॉप क्लास वीएफएक्स के साथ. निर्देशक अमर ने बहुत मेहनत की है. उम्मीद है हम आपको निराश नहीं करेंगे.हम जनता को सिनेमाघरों तक लाना चाहते है.

दृश्यम 2 का टोटल कलेक्शन

अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू की फिल्म दृश्यम 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. मंगलवार को फिल्म ने करीब 5-5.25 का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में मूवी ने 154.59 करोड़ का कलेक्शन किया है. चलिए आपको बताते है फिल्म ने किस दिन कितना कमाया.

  • शुक्रवार: 15.38 करोड़ रुपये

  • शनिवार: 21.59 करोड़ रुपये

  • रविवार: 27.17 करोड़ रुपये

  • सोमवार: 11.87 करोड़ रुपये

  • मंगलवार: 10.48 करोड़ रुपये

  • बुधवार: 9.55 करोड़ रुपये

  • गुरुवार: 8.62 करोड़ रुपये कुल (1 सप्ताह): 104.66 करोड़ रुपये

  • शुक्रवार: 7.87 करोड़ रुपये

  • शनिवार: 14.05 करोड़ रुपये

  • रविवार: 17.32 करोड़ रुपये

  • सोमवार: 5.44 करोड़ रुपये

  • मंगलवार: 5-5.25 करोड़ रुपये (लगभग) कुल: 154.59 करोड़ रुपये

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola