Durga Puja 2023 : भवानीपुर 75 पल्ली में दिखेगा पहाड़ी फलों से तैयार किया गया आकर्षक मंडप

Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर 75 पल्ली का अपनी परंपरा, सभ्यता और संस्कृति में विश्वास जारी है. इस बार भवानीपुर 75 पल्ली का पंडाल पहाड़ी फलों से बनाया जा रहा है. मंडप में इन फलों को पारंपरिक तरीके से सजावट के लिए उपयोग किया गया है.

विज्ञापन
undefined

भवानीपुर 75 पल्ली दुर्गापूजा मंडप हर साल एक से बढ़कर एक अनोखी थीम पर आधारित मंडप निर्माण के कारण दर्शकों के दिल में घर कर गया है.

विज्ञापन
undefined

इस बार भवानीपुर 75 पल्ली का पंडाल पहाड़ी फलों से बनाया जा रहा है. मंडप में इन फलों को पारंपरिक तरीके से संसाधित और सजावट के लिए उपयोग किया गया है.

undefined

इस वर्ष यह दुर्गा पूजा 59वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. आयोजक इस बार पूजा मंडप का निर्माण पहाड़ी फलों पर आधारित थीम पर कर रहे हैं.

undefined

इस वर्ष मंडप में देवी की प्रतिमा कलाकार प्रशांत पाल द्वारा बनाई गई है, जिसमें हमारी पुरानी सभ्यता और संस्कृति की झलक दिखेगी.

undefined

दुर्गा पूजा में जो दान और सदस्यता की राशि एकत्रित होती है, उसका एक हिस्सा साल भर सामाजिक कार्यों में उपयोग किया जाता है.

undefined

मंडप के भीतर दर्शकों को देवी दुर्गा की प्रतिमा में पुरानी सभ्यता और संस्कृति की झलक मिलेगी. मां दुर्गा की प्रतिमा को काफी आकर्षक बनाया गया है.

undefined

कमेटी के सदस्यों ने उम्मीद जतायी कि यहां आनेवाले दर्शकों को यहां मंडप की सजावट के अलावा माता की प्रतिमा काफी पसंद आयेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola