Bhakti Song: रितेश पांडे का नया गाना 'मईया जी हमार अईली', एक्टर के घर पधारी देवी मां
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Sep 2022 3:42 PM

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन-दिनों एक से बढ़कर एक नवरात्रि गाने रिलीज हो रहे हैं. इसी बीच अब रितेश पांडे का नया गाना मईया जी हमार अईली रिलीज हो गया है. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं.
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलइंग है. उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग पर चले जाते है. अब एक ओर जहां भोजपुरी जगत में नवरात्रि के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अब रितेश पांडे का नया गाना मईया जी हमार अईली’ रिलीज हो गया है. इसके बोल दिल छू लेने वाले हैं. गाने में एक्टर को माता रानी का स्वागत करते देखा जा सकता है. इस गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की पर जारी किया गया है. वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस रितु चौहान ने जबरदस्त तरीके से परफॉर्म किया है. मांजी मीत ने इसके लिरिक्स लिखे हैं. आर्या शर्मा म्यूजिक डायरेक्टर हैं. वीडियो का निर्देशन रवि पंडित ने किया है.
Bhojpuri cinema superstar Ritesh Pandey has a huge fan-following on social media. His songs go on trending as soon as they are released. Now on one hand, while more than one song of Navratri is being released in Bhojpuri world, on the other hand Ritesh Pandey’s new song Maiya Ji Hamar Aili’ has been released. Its words are heart touching. Its words are heart touching. In the song, the actor can be seen welcoming Mata Rani. This song has been released on Wave Music’s YouTube channel. Actress Ritu Chauhan has performed tremendously with him in the video. Manji Meet has written its lyrics. Arya Sharma is the music director. The video is directed by Ravi Pandit.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए