ePaper

Jharkhand Tourism: बेतला नेशनल पार्क में एक जुलाई से पर्यटकों की नो एंट्री, देख सकेंगे पलामू किला व लोध फॉल

Updated at : 29 Jun 2023 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Tourism: बेतला नेशनल पार्क में एक जुलाई से पर्यटकों की नो एंट्री, देख सकेंगे पलामू किला व लोध फॉल

बेतला नेशनल पार्क के एरिया में आने वाले ऐतिहासिक धरोहर पलामू किला सैलानियों के लिए खुला रहेगा. हालांकि कमलदह झील में प्रवेश पर रोक रहेगी. पलामू किला को सैलानियों के लिए खुला रखा गया है ताकि दूरदराज से आये देश-विदेश के पर्यटक पलामू किला को देख सकें.

विज्ञापन

बेतला (लातेहार), संतोष कुमार: बेतला नेशनल पार्क में एक जुलाई से पर्यटकों के भ्रमण पर रोक लगा दी जाएगी. अब सैलानी बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण एक अक्टूबर से कर सकेंगे. बरसात में वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए प्रत्येक वर्ष तीन महीने के लिए बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों के पार्क में प्रवेश पर रोक लगा दी जाती है. बताया जाता है कि सैलानियों के प्रवेश होने से जंतुओं के स्वतंत्र विचरण प्रजनन में व्यवधान उत्पन्न होता है. बरसात में जंगल की कच्ची सड़कों पर भ्रमण करना अभी जोखिम भरा होता है. रेंजर शंकर पासवान ने बताया कि 30 सितंबर तक बेतला नेशनल पार्क को बंद कर दिया जायेगा. बेतला नेशनल पार्क सैलानियों के भ्रमण के लिए एक अक्तूबर से खुलेगा.

खुले रहेंगे पलामू किला सहित अन्य पर्यटन स्थल

बेतला नेशनल पार्क के एरिया में आने वाले ऐतिहासिक धरोहर पलामू किला सैलानियों के लिए खुला रहेगा. हालांकि कमलदह झील में प्रवेश पर रोक रहेगी. पलामू किला को सैलानियों के लिए खुला रखा गया है ताकि दूरदराज से आये देश-विदेश के पर्यटकों के पार्क में भ्रमण करने का भले ही अवसर ना मिले लेकिन लोग पलामू किला को देख सकेंगे. इतना ही नहीं केचकी के कोयल- औरंगा का संगम स्थल, गारू का मिरचइया फॉल, सुगा बांध, लोध फॉल सहित पलामू टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए खुला रहेंगे.

Also Read: झारखंड: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में नौ बसों में लगी भीषण आग, धू-धूकर जल गयीं आठ बसें, मची अफरा-तफरी

बेतला सहित अन्य पर्यटन स्थल पर खुले हैं रेस्ट हाउस

बेतला नेशनल पार्क सहित पीटीआर के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थलों पर मौजूद रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे. इसकी बुकिंग ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन करायी जा सकेगी.

Also Read: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण हादसा, आठ बसें जलकर खाक, एक बस क्षतिग्रस्त

पार्क से जुड़े लोगों में है मायूसी

पार्क बंद होने की सूचना पर स्थानीय लोगों में मायूसी है. पार्क से जुड़े गाइड, वाहन मालिक, होटल संचालकों ने बताया कि पार्क बंद होने से बेतला की रौनक फीकी हो जायेगी.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जिसका नाम सुनते ही हंसने लगते हैं लोग, आप भी नहीं रोक पायेंगे हंसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola