500 के UPI ट्रांजैक्शन पर मिल रहा 7500 रुपये तक का Cashback, जानें कैसे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Jan 2024 9:07 AM
UPI Cashback Offer - डिजिटल इंडिया में अधिकांश युवा कैश कैरी करना छोड़ चुके हैं और ऑनलाइन पेमेंट पर निर्भर हैं. पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे के साथ ऑनलाइन बैंकिंग आसान और फायदेमंद हो चुका है. इस बीच एक ऐसा ऑफर आया है, जिसके तहत यूपीआई पेमेंट करने पर आपको 7500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
Money Transfer Cashback Offer Today : तेजी से डिजिटल होते इंडिया में अधिकांश युवा कैश कैरी करना छोड़ चुके हैं और ऑनलाइन पेमेंट पर निर्भर हैं. पेटीएम, गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे के साथ ही साथ ऑनलाइन बैंकिंग सबके लिए आसान और फायदेमंद हो चुका है. यह तो अब आम बात हो चुकी है कि जब भी कोई नया ऐप लॉन्च होता है, तो उसे प्रमोट करने के लिए संबंधित ऐप द्वारा ट्रांजैक्शन करने पर कैशबैक दिया जाता है. इसके साथ ही, शेयर करने पर भी कुछ कैशबैक दिया जाता है. इसमें सभी कुछ नियम और शर्तें भी साथ होते हैं. इस बीच एक ऐसा ऑफर आया है, जिसके तहत यूपीआई पेमेंट करने पर आपको 7500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है.
डीसीबी बैंक (DCB Bank) अपने ग्राहकों को बेस्ट यूपीआई कैशबैक ऑफर्स दे रहा है. डीसीबी बैंक ने हैप्पी सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किया है, जिसके जरिये यूपीआई ट्रांजैक्शन पर कस्टमर को 7500 रुपये तक का फायदा मिलेगा. डीसीबी बैंक के अनुसार, यह कैशबैक केवल डेबिट ट्रांजैक्शन पर ही मिल सकता है.
Also Read: UPI पेमेंट करने के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे, पढ़ें पूरी खबर
7500 रुपये तक का कैशबैक अगर आप भी पाना चाहते हैं, तो इसके लिए कम से कम 500 रुपये का डेबिट ट्रांजैक्शन करना जरूरी है. इसके साथ ही, आपके अकाउंट में कम से कम 25000 रुपये तक का बैलेंस होना जरूरी है. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तीन महीने में किये गए ट्रांजैक्शन और तीन महीने के बाद बैंक खाते में जमा राशि के मुताबिक ग्राहकों को कैशबैक मिलेगा. हैप्पी सेविंग्स खाताधारकों को प्रतिमाह सबसे ज्यादा 625 रुपये और सालाना 7500 रुपये का कैशबैक मिलेगा.
डीसीबी बैंक की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार अगर आप इस बैंक के पुराने खाताधारक हैं, तो भी आप कैशबैक की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको करना बस इतना है कि आप अपने अकाउंट को हैप्पी सेविंग्स अकाउंट में ट्रांसफर करा लें. तब आपको भी इस ऑफर के फायदे ले पाएंगे.
Also Read: UPI से पेमेंट करनेवालों के लिए खुशखबरी, बढ़ गई ऑटोमैटिक पेमेंट की लिमिट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










