ePaper

15 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, बजट में फिट फीचर्स में सुपरहिट

Updated at : 13 Oct 2023 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
15 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट स्मार्टफोन्स, बजट में फिट फीचर्स में सुपरहिट

आज हम आपको इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अवेलेबल उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम ही लेकिन ये सभी इस प्राइस रेंज में बेस्ट की केटेगरी में आते हैं. आज हम जिन स्मार्टफोन्स के बारे में आपको बतांएंगे वे कैमरा से लेकर परफॉरमेंस के मामले में काफी जबरदस्त हैं.

विज्ञापन
undefined

Best Smartphones Under Rs 15,000: अगर आप अपने लिए बजट रेंज में अपने लिए एक पावरफुल स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध उन ऑप्शंस के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है और ये सभी बेस्ट की केटेगरी में आते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

Redmi 12 5G: अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में है जिसमें आपको कोई भी कोम्प्रोमाईज न करना हो तो Redmi का यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. यह एक 5G स्मार्टफोन है और कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 11,999 रुपये रखी है. इसके टॉप मॉडल के लिए आपको 13,499 रुपये चुकाने पड़ेंगे. कीमत के हिसाब से यह एक काफी पावरफुल स्मार्टफोन है.

undefined

Lava Blaze Pro 5G: 15000 रुपये से कम कीमत पर अवेलेबल यह एक बेस्ट स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में आपको काफी जबरदस्त डिजाइन के साथ कमाल के स्पेक्स भी देखने को मिल जाते हैं. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरिदने की सोच रहे हैं तो इसके बेस मॉडल के लिए आपको 12,499 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

undefined

Samsung Galaxy M14 5G: अगर आप सैमसंग ब्रैंड को पसंद करते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़ी बैटरी 6000mAh की बैटरी के साथ Exynos 1330 चिपसेट का सपोर्ट देखने को मिल जाएगा. यह एक अच्छा स्मार्टफोन है और आपके सभी रोजमर्रा के टास्क आसानी से हैंडल कर सकता है.

undefined

Realme Narzo N55: 15000 रुपये से कम कीमत पर Realme का यह स्मार्टफोन आपके लिए एक कमाल का ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको कमाल के कैमरा फीचर्स देखने को मिल जाएंगे. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को फिलहाल 13,000 रुपये में खरीद सकते हैं.

undefined

iQOO Z6 Lite 5G: अगर आप 15000 रुपये से कम केमेटपर अपने लिए एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको कैमरा भी काफी अच्छा देखने को मिल जाता है. आप इस स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola