समर सीजन आने से पहले जल्द अपने घर मंगा लें AC, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा

Best Home Appliances Under 30000 - हमारे इस टॉप 4 के लिस्ट में पहले नंबर पर रियलमी टेकलाइफ का एसी आता है. रियलमी टेकलाइफ के इस एसी मॉडल को 26,999 रुपये में खरीद सकते है. इस AC की खरीदारी पर बैंक कार्ड के साथ 2000 रुपये तक की छूट भी मिल रही है.
Best Home Appliances Under 30000: फिलहाल अभी तो कड़ाके की पड़ रही है. लेकिन महज एक महीने बाद ठंड कम हो जाएगी. इस बीच अगर आपने भी समर सीजन के लिए एसी खरीदने का मन बना रखा हैं , तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल ऑफ सीजन सेल में एक से बढ़कर एक ऑफर मिलता है और इस समय मोस्ट पॉपुलर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ऐसी की खरीदारी करने पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप भी ऐसी खरीदने का प्लीनिंग कर रहे हैं, तो यह एक आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 29 से 31 जनवरी के बीच Flipkart Grand Home Appliances Sale चल रहा रहा है. इस फ्लिपकार्ट ग्रांड होम अप्लायंसेज सेल में वोल्टास, कैरियर, रियलमी टेकलाइफ जैसे ब्रैंडेड एसी ( AC) बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ मिल रहा है. आज इस लेख में हम आपको 30000 रुपये से कम के टॉप-4 एसी पर मिल रही बेहतरीन डील्स के बारे में बताने वाले है. इसके लिए बने रहें इस खबर के अंत तक.
Also Read: Flipkart Electronic Sale में इतने सस्ते मिल रहे iphone Realme Moto स्मार्टफोन्स
हमारे इस टॉप 4 के लिस्ट में पहले नंबर पर रियलमी टेकलाइफ का एसी आता है. रियलमी टेकलाइफ के इस एसी मॉडल को 26,999 रुपये में खरीद सकते है. इस AC की खरीदारी पर बैंक कार्ड के साथ 2000 रुपये तक की छूट भी मिल रही है. आपको ये भी बता दें कि इस एसी पर अलावा एक्सचेंज और EMI ऑफर भी मौजूद है. मतलब आप इसे और भी किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं. रियलमी का दावा है कि नॉन-इनवर्टर एसी की तुलना में यह 20 प्रतिशत तक बिजली बचाता है. खासियत की बात करें तो इस एसी में ऑटो रीस्टार्ट फीचर दिया गया है. इसके अलावा स्लीप मोड भी मिलता है. रियलमी के इस एसी में कॉपर कन्डेंसर भी दिया गया है.
टॉप 4 के लिस्ट में दुसरे नंबर पर गोदरेज का एसी आता है. इस 5-in-1 कनवर्टिबल कूलिंग 2023 मॉडल को फ्लिपकार्ट पर 30,990 रुपये में लिया ले सकते है. लेकिन बैंक कार्ड के साथ आप 2000 रुपये की बचत कर पाएंगे. आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस एसी को एक्सचेंज ऑफर के साथ EMI पर भी खरीद सकते है. नॉन-इनवर्टर की तुलना में इस एसी से 15 प्रतिशत तक बिजली की बचत होती है. इस एसी में ऑटो रीस्टार्ट और स्लीप मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस एसी में कॉपर कन्डेंसर भी दिया गया है.
Also Read: Flipkart Electronics Sale के दौरान इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स
हमारे इस टॉप 4 के लिस्ट में तीसरे नंबर पर है कैरियर का एसी. कैरियर के इस एसी की कीमत फ्लिपकार्ट पर 30,990 रुपये पर लिस्ट किया गया है. इस एसी पर भी बैंक कार्ड के साथ 2000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा हैं. आप इस एयर कंडीशनर ( AC) को ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. 1 टन क्षमता वाले कैरियर के इस कनवर्टिबल 4-in-1 कूलिंग 2023 मॉडल को लेकर कंपनी का कहना है दूसरे एसी की तुलना में यह 15 फीसदी तक बिजली को बचाता है. इसमें ऑटो रीस्टार्ट, स्लीप मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.
हमारे इस टॉप 4 के लिस्ट में चौथे नंबर पर है वोल्टास का एसी. आपको जानकारी के लिए बता दें कि वोल्टास के इस AC को फ्लिपकार्ट पर 30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इस एसी को फ्लिपकार्ट से बैंक कार्ड के साथ 2000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट पर लिया जा सकता है. इस एसी को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी आप अपना बता सकते हैं. यह एसी 15 प्रतिशत तक की बिजली को बचाएगी. आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें कि यह एसी ऑटो रीस्टार्ट फीचर के साथ आता है. इसमें कॉपर कन्डेंसर का इस्तेमाल किया गया है. इस एसी में Sleep Mode भी दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Kumar Upadhyay
Journalist at Prabhat Khabar Digital, Gold Medalist alumnus MGCU, Former intern Tak App, Biz Tak and DB Digital. Ex reporter INS24 News. Former media personnel District Information and Public Relation Department, Motihari. Former project partner and planner Guardians of Champaran. Very keen to work with the best faculties and in challenging circumstances. I have really a big dream to achieve and eager to learn something new & creative. More than 3 years of experience in Desk and Reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




